,

DELHI ELECTION: यमुना किनारे पहुंचे राहुल गांधी, कहां केजरीवाल जी डुबकी कब लगाएंगे ?

Delhi Assembly Election Updates: Rahul Gandhi reached the banks of Yamuna, asked- Kejriwal ji, 2025 has come, when will you take a dip?

दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगातार बयानबाज़ी का सिलसिला देखने को मिल रहा है। जहां कुछ वक्त पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी साथ में लोकसभा चुनाव लड़ते नज़र आ रहे थे तो वहीं अब एक दूसरे के खिलाफ बयानबाज़ी करते दिखाई दे रहे है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार आप पर निशाना साध रहे है। दिल्ली चुनाव में यमुना नदी के प्रदूषण को लेकर विपक्षी दल आम आदमी पार्टी से सवाल कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को यमुना नदी के तट पर पहुंचे। उन्होंने पूछा ‘केजरीवाल जी अब तो 2025 आ गया। आप यमुना में डुबकी कब लगाएंगे? दिल्ली इंतजार कर रही है।’

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक 8 मिनट का यमुना नदी में जाने का वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने यमुना में फैले प्रदूषण और कचरे को दिखाया। साथ ही स्थानीय लोगों से भी बातचीत की। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और पूछा यहां कितने लोग आते हैं। इस सवाल पर लोगों ने कहा कि पहले बहुत लोग आते थे, लेकिन अब पानी बहुत गंदा हो गया है, इसलिए कम ही लोग आते हैं और गंदे पानी में नहाते हैं।

राहुल ने कहा कि केजरीवाल ने पिछले चुनाव में कहा था कि वह यमुना में डुबकी लगाएंगे। इस बात को 5 साल हो चुके हैं। 2025 आ गया है, वह यमुना में डुबकी कब लगाएंगे। यमुना में कचरा है, प्रदूषण है। केजरीवाल ने यमुना के लिए कोई काम नहीं किया है। यमुना की सफाई तो एक जुमला है, ये पैसा कमाने का तरीका है।

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में म.प्र सरकार ने ओबीसी आरक्षण पर दायर की…