,

Delhi Airport: ऑफ-ड्यूटी एअर इंडिया एक्सप्रेस पायलट ने यात्री से की मारपीट, निलंबित

- Advertisement -
Ad imageAd image
delhi-airport-ai-express-off-duty-pilot-assaults-passenger-suspended

by: vijay nandan

Delhi Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर शुक्रवार को उस समय विवाद बढ़ गया, जब एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक ऑफ-ड्यूटी पायलट ने एक यात्री के साथ कथित तौर पर मारपीट कर दी। घटना सामने आते ही एयरलाइन ने आरोपी पायलट को जांच पूरी होने तक तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित यात्री अंकित दीवान अपने परिवार के साथ एयरपोर्ट के स्टाफ सिक्योरिटी गेट से प्रवेश कर रहे थे। इसी दौरान कतार को लेकर उनका एक पायलट से विवाद हो गया। आरोप है कि बहस बढ़ने पर पायलट ने अपशब्दों का इस्तेमाल किया और फिर हाथापाई कर दी, जिससे अंकित के चेहरे पर चोटें आईं।

Delhi Airport पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद मामले को सुलझाने और शिकायत न करने का दबाव भी बनाया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी पायलट, कैप्टन वीरेंद्र सेजवाल, उस समय इंडिगो की फ्लाइट से बेंगलुरु जाने वाला था।

Delhi Airport एअर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस तरह का व्यवहार पूरी तरह अस्वीकार्य है। कंपनी ने स्पष्ट किया कि यात्री की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है और निष्पक्ष जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच पूरी होने तक पायलट को सभी उड़ान संबंधी जिम्मेदारियों से हटा दिया गया है।

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र