BY
Yoganand Shrivastava
दिल्ली-एनसीआर में तापमान में गिरावट और हल्की बारिश
Dehli दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड जारी है। तेज हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान काफी गिर गया है। शुक्रवार की सुबह राजधानी के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबादी हुई, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना बनी है। मौसम विभाग ने घने कोहरे के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। न्यूनतम तापमान लगभग 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान लगभग 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में ठंड और शीतलहर की तैयारी
Dehli उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में ठंड से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेज हवाओं और ठंड के कारण दिन में भी लोग बाहर निकलने से बच रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन शीतलहर की संभावना अगले सप्ताह फिर से बढ़ सकती है।

पहाड़ी राज्यों में घना कोहरा और बर्फबारी
Dehli उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले 4-5 दिनों तक घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। शीतलहर के कारण लोगों को दिन में भी बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। कश्मीर में तापमान कई क्षेत्रों में माइनस में चल रहा है और कुछ जगहों पर बर्फबारी भी हुई है। प्रशासन ने अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की चेतावनी जारी की है।
दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट
Dehli दक्षिण भारत के तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अवदाब के कारण 9-10 जनवरी को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कई जिलों में यलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। समुद्री मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है, क्योंकि समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं।
Read this: Hapur: पैतृक जमीन पर फर्जीवाड़े का आरोप, पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार





