Deendayal Upadhyaya Death Anniversary Lucknow: मुख्यमंत्री आवास पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Deendayal Upadhyaya Death Anniversary Lucknow: A wreath-laying ceremony was organised at the Chief Minister's residence on the death anniversary of Pt. Deendayal Upadhyaya.

राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

Deendayal Upadhyaya Death Anniversary Lucknow: लखनऊ स्थित 5, कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री आवास में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नरेन्द्र कश्यप ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भी महान चिंतक और दार्शनिक के योगदान को याद किया।

Deendayal Upadhyaya Death Anniversary Lucknow

एकात्म मानववाद की विचारधारा को बताया प्रेरणास्रोत

Deendayal Upadhyaya Death Anniversary Lucknow: इस अवसर पर श्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और एकात्म मानववाद की विचारधारा का प्रतीक रहा है। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान की जो अवधारणा प्रस्तुत की, वह आज भी नीति-निर्माण में मार्गदर्शक सिद्धांत के रूप में प्रेरणा देती है।

READ ALSO: Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में लगातार तेजी, 10 फरवरी को सोना 824 और चांदी 3,759 रुपए महंगी
Deendayal Upadhyaya Death Anniversary Lucknow: राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को आगे बढ़ाते हुए समाज के पिछड़े, वंचित और दिव्यांगजन वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति समर्पण और सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ हुआ।

Firozabad में भीषण सड़क हादसा: दो रोडवेज बसों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, एक दर्जन यात्री घायल

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत

Bribery Case : गिरीडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रिश्वत लेते JE गिरफ्तार

Bribery Case : मनरेगा कार्य के नाम पर मांगी थी रिश्वत, शिकायत

Bulldozer Action Protest: मैनपाट में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में चक्काजाम, NH-43 पर यातायात ठप

Bulldozer Action Protest: अम्बिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई