,

उत्तराखण्ड बस हादसें में मृतकों की संख्या पहुंची 6, घायलों का चल रहा एम्स में इलाज

- Advertisement -
Ad imageAd image

देहरादून: उत्तराखंड के पौड़ी बस हादसे में मरने वालों की संख्या 6 हो गई है। हादसे के दौरान 5 लोगों के मौत की खबर आई थी। रविवार को हुए इस हादसे में 5 लोग गंभीर रुप से घायल हैं। उन्हे एम्स में भर्ती किया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। बीते दिन रविवार को उत्तराखंड के पौड़ी जिले में जीएमओयू की बस 100 मीटर खाई में गिर गई थी। 28 यात्रियों से भरी बस पौड़ी से श्रीनगर गढ़वाल आ रही थी। हादसे में 6 लोगों की मौत की पुष्टि जिला प्रशासन द्वारा की गई है। जबकि अन्य सभी 20 से 22 घायलों को हायर सेंटर के लिए श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया था। इस हादसे पर सीएम धामी ने गहरा दुख जताया है। ग्रामीणों द्वारा सूचना देने पर मौके पर पौड़ी कोतवाली पुलिस फोर्स के साथ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जिला प्रशासन के मुताबिक, हादसे में 5 लोगों ने मौके पर जान गंवा दी, जबकि एक व्यक्ति ने श्रीनगर अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा है।पौड़ी आरटीओ द्वारिका प्रसाद ने बताया कि हादसे की शिकार 30 सीटर बस 2012 मॉडल की है और सभी दस्तावेज सही हैं। वहीं पौड़ी बस हादसे पर सीएम धामी ने दुख जताया। सीएम धामी ने कहा कि बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। हादसे में मृतक सुलोचना पत्नी नागेंद्र निवासी केसुंदर प्रमिला पत्नी प्रकाश निवासी केसुंदर सुनीता पत्नी नरेंद्र निवासी ग्राम डोभा, उम्र 25 वर्ष प्रियांशु पुत्र प्रकाश निवासी केसुंदर, उम्र 17 वर्ष नागेंद्र निवासी केसुंदर प्रेम पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी देहलचोरी, उम्र 70 वर्ष

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की