,

Damoh news: बटियागढ़ ब्लॉक में हत्या के बाद परिजनों का आक्रोश, नेशनल हाईवे पर तीन घंटे तक जाम

- Advertisement -
Ad imageAd image

Damoh news: जिले के बटियागढ़ ब्लॉक अंतर्गत मगरोन थाना क्षेत्र के ग्राम मंगोला में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद में दीपक विश्वकर्मा और उसके साथियों पर देवसिंह लोधी की हत्या का आरोप है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया।

परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर समय पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप लगाते हुए नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। जाम के कारण करीब तीन घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी प्रिया सिंधी, बटियागढ़ थाना प्रभारी रजनी शुक्ला, टीआई हटा सुधीर बैगी सहित पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने परिजनों से चर्चा कर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद हत्या के मामले में छह आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। इसके बाद परिजनों ने जाम समाप्त किया। पुलिस ने शव परिजनों को सौंपते हुए आगे की विधिक कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की