,

Cycling for Fitness: जगदलपुर में साइकिल चलाकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Cycling for Fitness

Cycling for Fitness: ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में युवाओं के साथ की साइकिलिंग और जुम्बा

Cycling for Fitness: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर जगदलपुर में आयोजित ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में भाग लेकर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने युवाओं के साथ साइकिल चलाई और जुम्बा गतिविधियों में भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, खेल प्रेमियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पाण्डेय और कलेक्टर आकाश छिकारा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम, फिटनेस और पर्यावरण के प्रति जागरूक करना था। उप मुख्यमंत्री ने स्वयं साइकिल चलाकर स्वस्थ रहने और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के महत्व को रेखांकित किया।

Cycling for Fitness: साइकिलिंग से स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण को भी मिलता है लाभ

Cycling for Fitness: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि साइकिल हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी साधन है। नियमित रूप से साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ, सक्रिय और ऊर्जावान बना रहता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में बढ़ती शारीरिक निष्क्रियता को दूर करने के लिए साइकिलिंग एक प्रभावी विकल्प साबित हो सकती है।

READ ALSO: Chanakya Niti: शादी से पहले पार्टनर के बारे में जरूर जान लें ये 5 बातें, वरना बाद में हो सकता है पछतावा

उन्होंने यह भी कहा कि साइकिल पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक बचत का सरल एवं प्रभावी माध्यम है। वाहनों के बढ़ते उपयोग से प्रदूषण की समस्या लगातार बढ़ रही है, ऐसे में अधिक से अधिक साइकिल का उपयोग कर स्वच्छ और हरित वातावरण के निर्माण में योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे दैनिक जीवन में जहां संभव हो, साइकिल का उपयोग करें और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

Chhattisgarh High Court Chief Justice: न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र ने ली शपथ

Chhattisgarh High Court Chief Justice : रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को सोमवार को

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting: दुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मिले CM मोहन यादव

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting : भोपाल/दुबई। मध्यप्रदेश में विदेशी निवेश और

DAVV Indore News : नशामुक्ति के लिए कमेटी गठित, छात्रों के दुर्घटना बीमा को मंजूरी

DAVV Indore News : इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) की कार्यपरिषद की

India Pakistan की फिर हो सकती है भिड़ंत, ICC के प्लान से खुलेगा नया रास्ता

India Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हमेशा से ही