बुलंदशहर में डेढ़ लाख का इनामी बदमाश ढेर, पुलिस मुठभेड़ में गई जान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bulandshahr News

बुलंदशहर में पुलिस द्वारा किये गए एनकाउंटर में डेढ़ लाख का था इनामी बदमाश ढेर हो गया है। इस बदमाश पर करीब 50 केस दर्ज थे। डेढ़ लाख के इनामी बदमाश के साथ हुई मुठभेड़ में इंस्पेक्टर और सिपाही घायल हुए हैं। SSP श्लोक कुमार के निर्देशन में बड़ी कार्यवाही की गई है।

जानकारी के अनुसार, दुर्दांत अपराधी का नाम राजेश है। रविवार को राजेश पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। जनपद बुलंदशहर में राजेश पर एक लाख और अलीगढ़ में 50 हजार का इनाम था। दुर्दांत अपराधी राजेश पर लूट, डकैती व गैंगस्टर इत्यादि के लगभग 50 मुकदमे दर्ज थे। वह अहार क्षेत्र के सिहालीनगर नगर गांव का रहने वाला था।

मारे गए बदमाश से हथियार वाहन बरामद
बता दें कि, यह मुठभेड़ CO अनूपशहर गिरजा शंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में हुई है। मुठभेड़ में अहार थाना प्रभारी व एक सिपाही को भी गोली लगी है। CO ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहनी थी जिससे उनकी जान बच गई। मारे गए बदमाश के पास से पुलिस ने अवैध हथियार और वाहन बरामद किए हैं।

गिरजा शंकर त्रिपाठी ने किया एनकाउंटर
मुठभेड़ को लीड करने वाले CO गिरजा शंकर त्रिपाठी अब तक लगभग 45 फुल एनकाउंटर कर चुके हैं। लखनऊ में एक साथ तीन अपराधियों का फुल एनकाउंटर CO गिरजा शंकर त्रिपाठी ने ही किया था।

बुलंदशहर में दो अन्य आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर
बुलंदशहर में पुलिस द्वारा 24 घंटे में ही दो एनकाउंटर हुए हैं। राजेश के आलावा पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर बाबूलाल और गोलू नामक दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब दोनों बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो दोनों ने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी थी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश मारे गए।

German investment in UP : जर्मनी की कंपनियों ने उत्तर प्रदेश में निवेश का जताया भरोसा

रिपोर्ट- वंदना रावत German investment in UP : जर्मनी/लखनऊ, 23 फरवरीः मुख्यमंत्री

Village Discipline Rule: बालोद के मेढ़की गांव में चुगली पर 5,001 रुपये का जुर्माना

Village Discipline Rule: एक-दूसरे को भड़काने वालों पर आर्थिक दंड, सर्वसम्मति से

Kurukshetra में किसानों का 3 दिवसीय महापड़ाव, बिजली बिल माफी और मुआवजे की मांग, सीएम आवास घेराव का ऐलान

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के ताऊ देवीलाल पार्क में प्रदेशभर से आए हजारों किसान

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,