,

Crime news: आगरा के ट्रांसपोर्टर की फिरोजाबाद में हत्या, मारपीट कर गाड़ी सहित अगवा करने का आरोप

रिपोर्ट – प्रेमपाल सिंह

Crime news: आगरा निवासी ट्रांसपोर्टर की फिरोजाबाद में बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। वह ट्रांसपोर्ट का माल लेकर बीती रात फिरोजाबाद के ककरऊ कोठी क्षेत्र में पहुंचा था। इसी दौरान चार अज्ञात लोगों ने उसे गाड़ी से खींचकर बाहर निकाला और बेरहमी से मारपीट की।
आरोप है कि हमलावर मारपीट के बाद ट्रांसपोर्टर को गाड़ी सहित अगवा कर ले गए। आज सुबह थाना नारखी क्षेत्र के साहपुर के पास ट्रांसपोर्टर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस की मदद से सरकारी ट्रॉमा सेंटर भिजवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी।