Crime news: आदिवासी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, तीन पर FIR; पीड़िता को पहाड़ पर बेहोश छोड़ भाग गए थे आरोपी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: praveen patel

Crime news: यूपी के सोनभद्र जिले के ओबरा कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला घटना सामने आई है, एक 17 वर्षीय नाबालिक आदिवासी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है, परिजनों द्वारा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराया है, अब पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार ओबरा कोतवाली क्षेत्र के भलुआ टोला के पास वाली पहाड़ी पर आदिवासी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। साथ काम करने वाले राज मिस्त्री ने उसे बहाने से बुलाया और वहां अपने दो दोस्तों के साथ उससे दुष्कर्म किया और उसके बेहोश हो जाने के बाद पहाड़ी पर ही उसे छोड़कर भाग गए, किसी तरह नाबालिक घर पहुंचकर आप बीती परिजनों को सुनाया, मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर लिया है। घटना की जांच के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर बिल्ली मारकुंडी खदान में छिपे आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची जहां पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया जिसे देख तीसरा आरोपी भागते हुए पुलिस पर गोली चलाने लगा और पुलिस द्वारा बचाव में की गई फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगने के कारण तीसरा आरोपी घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने पड़कर उसका इलाज कर रही है।

पीड़िता आरोपी के साथ मजदूरी का काम करती थी, इसी आरोपी राजमिस्त्री द्वारा परिचय का फायदा उठाते हुए देर शाम साढ़े सात बजे काम कराने के बहाने से भलुआ टोला के पूरब वाली पहाड़ी पर बुलाया। वहां उसके दो दोस्त पहले से मौजूद थे। आरोप है कि वहां उसके साथ तीनों ने जबरन दुष्कर्म किया। वारदात के बाद उसे बदहवास हाल में छोड़ आरोपी वहां से भाग निकले। जाते समय वह उसे घटना की कहीं सूचना देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता वहां से किसी तरह अपने घर पहुंची और परिवार वालों को घटना की जानकारी दी।

Murder Investigation: नियामतपुर से लापता अधेड़ का शव बरामद, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

Murder Investigation: भागलपुर जिले के नाथनगर चौकी नियामतपुर क्षेत्र से लापता एक

District Hospital : कांकेर जिला अस्पताल में ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, 10 दिन में शुरू होगी MRI मशीन

रिपोर्ट: प्रशांत जोशी District Hospital : नवनिर्मित ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, कमियों

Bhagalpur : 22 साल से फरार रेप का आरोपी पुलिस की रडार पर; महाराष्ट्र पुलिस ने शाहपुर में की छापेमारी

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur महाराष्ट्र के नागपुर से आई पुलिस टीम

Haldwani: पिज़्ज़ा आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की रेड, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Report by: Deepak Adhikari Haldwani: हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी

Sachin Tendulkar : दंतेवाड़ा में खेल क्रांति की शुरुआत, सचिन तेंदुलकर के दौरे से बढ़ा उत्साह

Sachin Tendulkar : छिंदनार में ऐतिहासिक दौरा, खेल सुविधाओं का होगा विस्तार