रायपुर में निगम की लापरवाही ने ली मासूम की जान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्टरः हिमांशु पटेल

राजधानी रायपुर में एक बार फिर प्रशासनिक लापरवाही का भयावह नतीजा सामने आया है। स्मार्ट सिटी के दावे करने वाले अफसरों की अनदेखी के चलते एक 6 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। मामला गुढ़ियारी स्थित पीएम आवास परिसर का है, जहां खुले सिवरेज गड्ढे के पास कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण मासूम की जान चली गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोश में आकर प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

गुढ़ियारी क्षेत्र के पीएम आवास परिसर में उस समय मातम पसर गया जब एक मासूम बच्चा खुले गड्ढे में गिर गया और उसकी मौत हो गई। इसी हादसे में एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जो अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। इस घटना ने पूरे मोहल्ले को झकझोर कर रख दिया है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय भी प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मांग की कि मृतक दिव्यांशु के परिवार को ₹20 लाख का मुआवजा और घायल बच्चे के बेहतर इलाज के लिए ₹10 लाख की सहायता राशि दी जाए।

नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि इस हादसे की जिम्मेदारी पीएम आवास निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार पर है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। साथ ही उन्होंने जांच कमेटी गठित कर दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही है।

राजधानी रायपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के प्रयासों के बीच ऐसी घटनाएं बार-बार सवाल खड़े करती हैं। यह कोई पहली घटना नहीं है जब लापरवाही के कारण किसी मासूम की जान गई हो। हर बार प्रशासन कार्रवाई का वादा करता है, लेकिन जमीनी हकीकत वही रहती है।

इस बार भी एक मां अपने मासूम बेटे को खो बैठी है। मुआवजे की घोषणा भले ही हो गई हो, लेकिन सवाल यह है कि क्या प्रशासन की यह राहत उस टूटे हुए परिवार को फिर से संजीवनी दे पाएगी? जवाब अभी भी अधूरा है…

संविधान नहीं, शरीयत चलेगी? योगी का साफ जवाब – “देश बाबासाहेब के संविधान से चलेगा”…यह भी पढ़े

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के