POCSO केस में दोषी को आजीवन कारावास, विशेष अदालत ने सुनाया कठोर निर्णय

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Convict sentenced to life imprisonment in POCSO case, special court gives harsh verdict

रिपोर्टर: चंद्रकांत पारगीर

कोरिया जिले की विशेष POCSO अदालत ने नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के गंभीर मामले में अहम फैसला सुनाया है। विशेष न्यायाधीश समीर कुजूर की अदालत ने आरोपी समयलाल (33 वर्ष), निवासी ग्राम सिंघत, थाना खड़गवां, जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

क्या है मामला?

मामले की शुरुआत पीड़िता के पिता की शिकायत से हुई थी, जिसमें बताया गया था कि आरोपी ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपहरण किया और करीब एक महीने तक मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में एक किराए के मकान में रखकर कई बार बलात्कार किया।

जांच के दौरान डीएनए टेस्ट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य में आरोपी के विरुद्ध आरोप सिद्ध हुए, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया।

अदालत का फैसला

विशेष न्यायाधीश समीर कुजूर की अदालत ने विभिन्न धाराओं के अंतर्गत आरोपी को सख्त सजा सुनाई:

  • IPC की धारा 363: 5 वर्ष का कठोर कारावास + ₹500 जुर्माना
  • IPC की धारा 366: 10 वर्ष का सश्रम कारावास + ₹800 जुर्माना
  • POCSO की धारा 4(2): आजीवन कारावास + ₹1000 जुर्माना
  • POCSO की धारा 5(ठ), 5(ञ)/6: आजीवन कारावास + ₹1000 जुर्माना

न्यायिक सख्ती से समाज को संदेश

यह फैसला ऐसे मामलों में न्यायपालिका की कठोर रुख को दर्शाता है और यह समाज में बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा को लेकर स्पष्ट संदेश देता है कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Anganwadi Holi Celebration: दंतेवाड़ा के आंगनबाड़ी में नन्हे बच्चों की मस्ती भरी होली

Anganwadi Holi Celebration: आंगनबाड़ी केंद्र में रंगों संग झूमे नन्हे कदम Anganwadi

HOLI SONGS: बॉलीवुड में होली गीतों की शुरुआत: 1940 की ‘औरत’ से रंगीन परंपरा तक

HOLI SONGS: भारतीय सिनेमा में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि संगीत,

Rajasthan Holi Traditions: पत्थरमार से फूलों की होली तक, जानिए राजस्थान की 13 अनोखी परंपराएं

Rajasthan Holi Traditions: राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और उत्सवधर्मिता के

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे