,

अजय राय का राफेल ड्रामा! क्या सच में पाकिस्तान को फायदा पहुंचा?

- Advertisement -
Ad imageAd image
अजय राय राफेल बयान

पहलगाम आतंकी हमले पर केंद्र सरकार की कथित निष्क्रियता को लेकर कांग्रेस द्वारा राफेल लड़ाकू विमान का मज़ाक उड़ाना भाजपा को नागवार गुज़रा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने नींबू-मिर्ची से सजे एक खिलौना राफेल विमान को दिखाकर सरकार पर कटाक्ष किया, जिससे सियासी तूफान खड़ा हो गया।

भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता अजय राय का यह प्रदर्शन न केवल भारतीय वायुसेना का अपमान है, बल्कि इससे पाकिस्तान को भारत की सेना का मज़ाक उड़ाने का अवसर भी मिला है। भाजपा प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “सीमा पर पाकिस्तान सीज़फायर उल्लंघन कर गोलीबारी कर रहा है और देश के अंदर विपक्षी दल भारतीय सेना पर जुबानी हमले कर रहे हैं।”

उन्होंने कांग्रेस और INDI गठबंधन पर पाकिस्तान जैसी हरकतें करने का आरोप लगाते हुए कहा, “कांग्रेस कहती है कि वह सरकार के साथ है, लेकिन उनके नेता ऐसे बयान देते हैं जो पाकिस्तान के हित में जाते हैं। यह वैसा ही है जैसे पाकिस्तान आतंकी हमले कराता है और फिर इससे इनकार कर देता है।”

अजय राय की सफाई

अजय राय ने अपनी ओर से सफाई दी कि उनका मकसद सिर्फ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को कठोर कार्रवाई की याद दिलाना था। उन्होंने कहा, “जब रक्षामंत्री राफेल विमान की डिलीवरी लेने फ्रांस गए थे, तब उन्होंने नींबू-मिर्ची लटकाकर ‘नज़र’ से बचाने का प्रतीकात्मक कदम उठाया था। मैंने उसी तर्ज पर सरकार की आंखें खोलने की कोशिश की।”

अजय राय राफेल बयान

भाजपा का तीखा हमला

भाजपा ने कांग्रेस पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि नींबू-मिर्ची भारत में बुरी नज़र से बचाने के लिए इस्तेमाल की जाती है, लेकिन कांग्रेस और INDI गठबंधन ही सेना पर बुरी नज़र डाल रहे हैं।

भाजपा के आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया गया जिसमें राय के राफेल प्रदर्शन को पाकिस्तानी चैनलों द्वारा दिखाए जाने का जिक्र था। पोस्ट में लिखा था: “कांग्रेस-पाकिस्तान: एक अंतहीन प्रेम कहानी।”

भाजपा के सोशल मीडिया प्रमुख अमित मालवीय ने लिखा, “कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बाद अब अजय राय भी पाकिस्तानी मीडिया के चहेते बन गए हैं। उनके बयान पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।”

क्या है मामला?

  • हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी।
  • अजय राय ने सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए खिलौना राफेल विमान के ज़रिए प्रतीकात्मक विरोध जताया।
  • भाजपा ने इसे सेना का अपमान बताया और कांग्रेस पर पाकिस्तान का पक्ष लेने का आरोप लगाया।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की