भोपालः उपरी इलाकों में बर्फबारी के कारण अब मध्यप्रदेश में भी ठिठुरन पड़ने लगी है, हालत यह है कि मध्यप्रदेश में अधिकांश शहरों का तापमान 6 डिग्री के नीचे आ गया है। वहीं चंबल अंचल में भी कड़ाके की सर्दी से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गय है। बता दें कि मध्यप्रदेश में पिछले 2 दिनों से तामपान में भारी गिरावत देखने को मिली है। वहीं मौसम विभाग ने दावा किया है कि अभी 3 दिन और कोल्ड वेव का असर एमपी के अधिकांश शहरों में रहने वाला है।
दिसंबर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड
मौसम विज्ञान केंद्र की सीनियर साइंटिस्ट दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि दिसंबर से पहाड़ों में और ज्यादा बर्फबारी शुरु हो जाती है, इसका असर मध्यप्रदेश के तापमान पर तेजी से पड़ता है। प्रदेश में सबसे अधिक ठंड दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में पड़ती है। ऐसे में संभावना है कि दिसंबर में 12 से 15 दिन तक कोल्ड वेव चल सकती हैं। वहीं 15 जनवरी तक कोल्ड वेव के आसार हैं। आने वाले दिनों में ग्वालियर.चंबल संभाग के जिलों में दिन और रात का तापमान तेजी से गिरेगा।





