Codeine Syrup Case: कोडीन कफ सिरप मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले– हर माफिया का समाजवादी पार्टी से है संबंध

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Codeine Syrup Case

Codeine Syrup Case: उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोडीन कफ सिरप मामले पर पहली बार खुलकर बयान दिया है। सीएम योगी ने कहा कि कोडीन मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की गई है और अब तक हुई गिरफ्तारियों में माफियाओं के संबंध समाजवादी पार्टी से सामने आए हैं।

मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिन अपराधियों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है, उनके तार सपा से जुड़े मिले हैं और आगे की जांच में भी ऐसे ही तथ्य सामने आएंगे। उन्होंने दावा किया कि अभियुक्तों की नजदीकियां सपा नेतृत्व से रही हैं और पैसों के लेनदेन के साक्ष्य भी जांच में सामने आए हैं। सीएम योगी ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद सच्चाई साफ हो जाएगी।

हर माफिया के तार SP से जुड़ते रहे हैं... कोडीन कफ सिरप मामले पर बोले सीएम  योगी, विपक्ष पर बड़ा हमला - cm yogi adityanath codeine cough syrup case  every mafia group

सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि कोडीन एक एनडीपीएस के अंतर्गत आने वाली दवा है, जिसका उपयोग गंभीर खांसी में किया जाता है और इसका कोटा सेंट्रल नारकोटिक्स द्वारा तय किया जाता है। नशीले पदार्थ के रूप में इसके दुरुपयोग की शिकायतों के बाद FSDA, यूपी पुलिस और एसटीएफ लगातार कार्रवाई कर रही है, जिसमें अवैध तस्करी के बड़े मामले पकड़े गए हैं और कई गिरफ्तारियां हुई हैं।

शीतकालीन सत्र पर भी बोले सीएम

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से शुरू होकर 24 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान विधायक जनता से जुड़े मुद्दे उठाएंगे और विकास से संबंधित विधायी कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है और सत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी दलों के सहयोग की अपेक्षा है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का हमला

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी शीतकालीन सत्र को लेकर कहा कि सरकार विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है और इसी सत्र में अनुपूरक बजट भी पारित कराया जाएगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा तुष्टीकरण की राजनीति की सारी हदें पार कर चुकी है और उसे सनातन धर्म से भी आपत्ति है।

Chanakya Niti : धन को कैसे संजोकर रखें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं पैसे बचाने के ये खास नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लहराने और हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून