,

CM Yogi Adityanath Chitrakoot Visit: चित्रकूट में सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगाई कामदगिरि पर्वत की पंचकोसीय परिक्रमा; संतों ने जताया भरोसा— ‘योगी जी के नेतृत्व में साफ होगा हिंदू राष्ट्र का रास्ता’

CM Yogi Adityanath Chitrakoot Visit

Report: Ratan patel

CM Yogi Adityanath Chitrakoot Visit भगवान श्रीराम की पावन तपोभूमि चित्रकूट के दो दिवसीय आध्यात्मिक और समीक्षा दौरे पर आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। सीएम योगी ने सबसे पहले सिद्धपीठ भगवान कामतानाथ जी के मंदिर में मत्था टेककर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और देश व प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने चित्रकूट के प्रमुख संतों और वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ भगवान कामदगिरि पर्वत की पैदल पंचकोसीय परिक्रमा पूरी की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिक्रमा मार्ग में पड़ने वाले सभी प्रमुख देवालयों में जाकर देव दर्शन किए।

CM Yogi Adityanath Chitrakoot Visit कामदगिरि पर्वत की उतारी आरती, संतों के साथ चित्रकूट के सर्वांगीण विकास पर हुआ मंथन

CM Yogi Adityanath Chitrakoot Visit पैदल परिक्रमा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगाध श्रद्धा भाव में डूबे नजर आए। उन्होंने कामदगिरि पर्वत की दिव्य महाआरती भी की। कामदगिरि प्रमुख द्वार के महंत डॉ. मदन गोपाल दास महाराज ने मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री का यह दौरा केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने अंचल के प्रमुख संतों के साथ बैठकर धर्मनगरी चित्रकूट के सर्वांगीण और बुनियादी विकास को लेकर भी विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने संतों को आश्वस्त किया कि भगवान श्रीराम की इस तपोस्थली के वैश्विक विकास में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

CM Yogi Adityanath Chitrakoot Visit ‘योगी जी बनें देश के प्रधानमंत्री’— चित्रकूट के संतों ने देश के सर्वोच्च पद के लिए जताई कामना

महासम्मेलन और मुलाकातों के बीच चित्रकूट के संतों का एक बड़ा और महत्वपूर्ण बयान भी सामने आया है। कामदगिरि प्रमुख द्वार के महंत डॉ. मदन गोपाल दास महाराज ने संतों की इच्छा को प्रकट करते हुए कहा, “चित्रकूट के समस्त संत समाज की यह अंतरात्मा से कामना है कि योगी आदित्यनाथ आगामी समय में देश के प्रधानमंत्री बनें। उनके नेतृत्व में ही भारत के ‘हिंदू राष्ट्र’ बनने का मार्ग पूरी तरह प्रशस्त हो सकेगा।” संतों के इस बयान के बाद राजनीतिक और धार्मिक गलियारों में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

CM Yogi Adityanath Chitrakoot Visit देवगंगा मंदाकिनी को प्रदूषण मुक्त और निर्मल बनाने का लिया संकल्प

वहीं, दिगंबर अखाड़ा चित्रकूट के महंत दिव्य जीवन दास महाराज ने मुख्यमंत्री के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ के सत्ता संभालने के बाद से उत्तर प्रदेश में चौमुखी विकास हुआ है और सूबे की कानून-व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त हुई है। मुलाकात के दौरान महंत दिव्य जीवन दास महाराज ने मुख्यमंत्री से चित्रकूट की जीवनदायिनी ‘देवगंगा मंदाकिनी नदी’ को पूरी तरह प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ बनाने का विशेष अनुरोध किया। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए सीएम योगी ने मंदाकिनी को अविरल, स्वच्छ और निर्मल बनाने का दृढ़ संकल्प लिया।

Read this: IMD Rain Alert : दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में बारिश से 62 की मौत

Jamtara News: जामताड़ा में अग्निमित्रा पॉल का जोरदार स्वागत, दुर्गा पूजा को लेकर दिया बड़ा बयान

रिपोर्ट: रतन कुमार Jamtara News पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल गुरुवार

Bihar Flood: नवगछिया के मदरौनी में कोसी का कहर, सड़कों और घरों में पांच फीट से ज्यादा पानी

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bihar Flood भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल के मदरौनी

Yogi Adityanath: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा पहुंचे CM योगी, नन्हें कान्हाओं पर बरसाया स्नेह

Yogi Adityanath श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे।

Swine Flu Ayurvedic Treatment: स्वाइन फ्लू में कौन सी जड़ी-बूटियां हो सकती हैं मददगार

Swine Flu Ayurvedic Treatment: इन दिनों स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण को

Korba Unidentified Dead Body: खेत में अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Korba Unidentified Dead Body: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए रिश्वत

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल की न्यू मार्केट

Gorakhpur: गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Report by: Vandana Rawat Gorakhpur: गोरक्षपीठ में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव (श्रीकृष्ण