,

कांकेर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नरहरपुर में ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम में होंगे शामिल

कांकेर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नरहरपुर में ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम में होंगे शामिल

रिपोर्ट- प्रशांत जोशी

कांकेर।
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार, 14 सितम्बर को कांकेर जिले के नरहरपुर में आयोजित “ठाकुर जोहारनी” कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे जिले को कई विकास कार्यों की सौगात देंगे।

हेलीकॉप्टर से नरहरपुर आगमन

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री साय आज बगिया, जशपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 1:40 बजे नरहरपुर के अस्थायी हेलीपैड पर उतरेंगे।

विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

मुख्यमंत्री इसके बाद उन्मुक्त खेल मैदान, नरहरपुर में दोपहर 1:45 से 2:45 बजे तक आयोजित ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

रायपुर के लिए होंगे रवाना

कार्यक्रम समाप्त होने के पश्चात मुख्यमंत्री साय अपराह्न 3:15 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 22 नवंबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Salman Khan ने किया ‘दबंग 4’ का ऐलान, लेकिन नहीं बनेगी ‘बजरंगी भाईजान 2’; बताई सीक्वल न बनाने की वजह

Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि:…