,

सीएम मोहन यादव कैबिनेट के साथ आज देखेंगे ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म

cm mohan will watch the sabarmati files with cabinet

गुजरात में 2002 में हुए गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ 15 नवम्बर को रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से ही फिल्म चर्चाओं में रही। चर्चा का प्रमुख कारण इसका राजनैतिक आधार माना जा रहा है। वहीं फिल्म को प्रधानमंत्री से लेकर अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी सराहा है। मध्यप्रदेश में मंगलवार को फिल्म टैक्स फ्री कर दी गई। वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने कैबिनेट के साथ आज बुधवार को ओपन थिएटर में फिल्म देखने जाएंगे।

सीएम ने विक्रांत मैसी से की फोन पर बात, एमपी में आने का दिया न्यौता
बुधवार की सुबह सीएम मोहन यादव ने फिल्म के मुख्य हीरो विक्रांत मैसी से फोन के द्वारा बात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मैसी को शानदार अभिनय के लिए बधाई भी दी। वहीं सीएम ने विक्रांत मैसी को मध्यप्रदेश आने का न्यौता भी दिया। इस दौरान विक्रांत मैसी ने बताया कि, वह पहले एमपी आ चुके है और कुछ फिल्मों की शूटिंग भोपाल में कर चुके है। वहीं सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए काफी छूट दी जा रही है।

गोधरा कांड पर आधारित है फिल्म

फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ गोधरा कांड पर आधारित है। फिल्म में गोधरा स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस में आगजनी के बारे में बताया गया है। फिल्म में ’12 फेल’ में शानदार अभिनय करने वाले विक्रांत मैसी है। फिल्म की डॉयरेक्टर एकता कपूर का कहना है कि, ‘राम का नाम लेकर यह फिल्म हमने बनाई है, जो लगातार लोगों को पसंद आ रहा है’। एकता कपूर हरियाणा के मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक और सांसदों के साथ फिल्म देखेंगी।

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 आदतों को माना गया है अवगुण, जानें क्या कहता है नीतिशास्त्र

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार, रिश्तों…