,

CM हेमंत सोरेन का बीजेपी पर वार बोले, ज़रूरत पड़े तो पैर पकड़ते हैं, फिर गला दबा देते हैं

CM Hemant Soren attacks BJP, says if need be they hold feet, then strangle

रिपोर्ट- प्रेम

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए गठबंधन प्रत्याशी सोमेश सोरेन के पक्ष में माहौल बनाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को मुसाबनी प्रखंड के कुईलीसुता में एक जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि यह उपचुनाव व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि आदिवासी-मूलवासियों के हक और अधिकार की लड़ाई है।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी सरकार की उपलब्धियों और प्राथमिकताओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आदिवासी और मूलवासियों के हितों को सर्वोपरि रखकर काम कर रही है।हेमंत सोरेन ने कहा “हमारी सरकार युवाओं को शिक्षा, रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ अच्छी स्वास्थ्य सेवा भी दे रही है।

आदिवासी-मूलवासियों की सरकार होने के नाते हमारा लक्ष्य है कि राज्य का हर वर्ग सशक्त हो।”मुख्यमंत्री ने लोगों से गठबंधन प्रत्याशी सोमेश सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया ताकि विकास की गति को बनाए रखा जा सके और आदिवासी-मूलवासियों के हक और अधिकार सुनिश्चित किए जा सकें।

Pansemal Talent Award: विधायक श्याम बरडे ने 122 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Pansemal Talent Award: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र…

Haldwani Congress Protest: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

Haldwani Congress Protest: उत्तराखंड के हल्द्वानी में केंद्रीय चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार…

Jaipur Congress Protest: चुनाव आयोग के घेराव पर बवाल, गहलोत-डोटासरा समेत करीब 100 नेता हिरासत में

Jaipur Congress Protest: राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को चुनाव आयोग…