,

cinema news:फलक नाज ने शिल्पा शिंदे को लगाई खरी-खरी, शुभांगी अत्रे के समर्थन में बोलीं सख्त बात

- Advertisement -
Ad imageAd image

cinema news: टीवी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ को लेकर एक बार फिर विवाद चर्चा में है। शो के नए वर्जन ‘भाबीजी घर पर हैं 2.0’ में शिल्पा शिंदे की वापसी जहां सुर्खियों में रही, वहीं उनके एक बयान ने इंडस्ट्री में नाराजगी भी पैदा कर दी। इस पूरे मामले में अभिनेत्री फलक नाज खुलकर शुभांगी अत्रे के समर्थन में सामने आई हैं।

शिल्पा शिंदे ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने किरदार की तुलना शुभांगी अत्रे से किए जाने पर कहा था कि उन्हें दोनों में कोई तुलना नजर नहीं आती। इस बयान को लेकर कई कलाकारों और दर्शकों ने नाराजगी जताई। लोगों का मानना है कि शुभांगी अत्रे ने सालों तक इस किरदार को मेहनत से निभाया और शो को संभाले रखा।

फलक नाज का तीखा रिएक्शन

फलक नाज ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए शिल्पा शिंदे को सीधे शब्दों में जवाब दिया। उन्होंने याद दिलाया कि शिल्पा ने एक समय शो को “टाटा बाय-बाय” कहकर छोड़ दिया था, जबकि उनके जाने के बाद भी यह किरदार शुभांगी अत्रे की मेहनत से और मजबूत हुआ। फलक ने अपनी पोस्ट में लिखा कि यह आत्मविश्वास नहीं, बल्कि असम्मान की श्रेणी में आता है।

पुराना विवाद भी आया चर्चा में

गौरतलब है कि शिल्पा शिंदे ने शो छोड़ते समय प्रोड्यूसर संजय कोहली पर मानसिक और यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं निर्माताओं ने शिल्पा पर अनुशासनहीनता और कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने के आरोप लगाए थे। बाद में यह मामला आपसी सहमति से सुलझा लिया गया था।फिलहाल, शिल्पा शिंदे की वापसी से ज्यादा उनके बयान और उस पर मिले रिएक्शन्स टीवी इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की