सर्द हवाओं से ठिठुरा मध्यप्रदेश: अगले दो दिन चलेगी शीतलहर, 21 शहरों में 10 डिग्री से कम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
सर्द हवाओं से ठिठुरा मध्यप्रदेश: अगले दो दिन चलेगी शीतलहर, 21 शहरों में 10 डिग्री से कम

मध्यप्रदेश में ठंड अपने चरम पर पहुंच गई है। उत्तर भारत में बर्फबारी के बाद चली तेज सर्द हवाओं ने पूरे प्रदेश में शीतलहर जैसा असर ला दिया है। शनिवार और रविवार की रात भोपाल का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि इंदौर और ग्वालियर में 8.4 डिग्री तथा जबलपुर में 8.6 डिग्री पारा रहा। लगभग दो हफ्ते बाद प्रदेश में एक बार फिर कोल्ड वेव और कोल्ड डे की स्थिति बनी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है।

पचमढ़ी सबसे ठंडा, 21 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे

प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी बीती रात सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया। उमरिया में 6.1 डिग्री, राजगढ़ में 6.6 डिग्री, रीवा में 6.8 डिग्री, मलाजखंड में 7.1 डिग्री, मंडला में 7.4 डिग्री और खजुराहो में 7.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। नौगांव, नरसिंहपुर, शिवपुरी में तापमान 8 डिग्री पर रहा। रायसेन में 8.6 डिग्री, बैतूल में 8.7 डिग्री और सतना में 9.3 डिग्री दर्ज किया गया। कई शहरों में पारा लगातार 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है।

The sea shivered due to cold winds, night temperature was 10 degrees ...

भोपाल, सीहोर, राजगढ़ में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भोपाल, सीहोर और राजगढ़ में शीतलहर चलेगी। सोमवार को भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, सिवनी और शहडोल में कोल्ड वेव की स्थिति बने रहने की संभावना है। प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह और देर शाम तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बढ़ी ठंड

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्फबारी और बारिश हुई है। इन क्षेत्रों से आने वाली बर्फीली हवाएं सीधे मध्यप्रदेश में प्रवेश कर रही हैं। पिछले दो दिनों से लगातार चल रही इन हवाओं ने ठंड को और तेज कर दिया है। भोपाल, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर और शहडोल में शीतलहर का असर सबसे अधिक देखने को मिला, जबकि इंदौर, सिवनी और बैतूल में दिन भर ठंड बनी रही।

ग्वालियर, चंबल और उज्जैन-सागर संभाग सबसे ज्यादा प्रभावित

ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और सागर संभाग में शीतलहर का सबसे ज्यादा असर देखा गया। उत्तर दिशा से सीधे आने वाली सर्द हवाओं की वजह से यहां अन्य जिलों की तुलना में ज्यादा ठिठुरन बनी हुई है। दिन और रात दोनों समय तापमान लगातार गिर रहा है।

UP Weather Temperature rises in UP due to icy winds cold wave from ...

सीजन में पहली बार 5 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

शुक्रवार और शनिवार की रात कई शहरों में तापमान पहली बार 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। शहडोल के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच गया। उमरिया में 4.8 डिग्री, राजगढ़ में 5 डिग्री, रीवा में 5.4 डिग्री और नौगांव में 5.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश के 26 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहने की बात सामने आई है।

दिन में भी बढ़ी ठंड, अधिकतम तापमान 25 डिग्री से नीचे

रात के साथ दिन में भी ठंड बढ़ गई है। शनिवार को अधिकांश शहरों का अधिकतम तापमान 25 डिग्री से कम रहा। मलाजखंड सबसे ठंडा रहा, जहां दिन का पारा 21.7 डिग्री दर्ज हुआ। सिवनी में 23.2 डिग्री, रीवा और बैतूल में 24 डिग्री, पचमढ़ी में 24.2 डिग्री और भोपाल में 24.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

दिसंबर में भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है ठंड

मौसम विभाग का कहना है कि इस बार नवंबर में ही रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ी है। भोपाल में नवंबर की सर्दी ने 84 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, जबकि इंदौर में 25 साल बाद इतनी ठंड देखी गई। विभाग का अनुमान है कि इसी तरह की ठिठुरन दिसंबर में भी जारी रहेगी, और तापमान में और गिरावट संभव है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Pithampur: श्मशान घाट में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू

संवाददाता: सुनील ठोसरे घटना का विवरण Pithampur पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर

Siwan Railway Station Security: गणतंत्र दिवस को लेकर सिवान रेलवे स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा

संवाददाता: गगन पाण्डेय Siwan Railway Station Security: गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र सिवान

National Voters Day Sheohar: राष्ट्रीय मतदाता दिवस

REPORT: Sanjeet Kumar National Voters Day Sheohar: लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा को

Hyderabad : फर्नीचर दुकान में भयंकर आग, 5 लोगों की मौत; जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

भीषण आग और रेस्क्यू ऑपरेशन Hyderabad हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में स्थित

Pithampur: श्मशान घाट में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू

संवाददाता: सुनील ठोसरे घटना का विवरण Pithampur पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर

Cooking : ढाबा स्टाइल कड़क और खुशबूदार चाय कैसे बनाएं: घर पर आसान तरीका

Cooking कड़क चाय बनाने के लिए जरूरी सामग्री Cooking स्टेप-बाय-स्टेप विधि Cooking

Republic Day special: मिसाइल, ड्रोन और एआई हथियारों में भारत कितना आत्मनिर्भर हुआ?

स्वदेशी हथियारों की बढ़ती ताकत, आयात से डिजाइन तक का सफर Republic

Sehore : 75 वर्षीय बुजुर्ग का प्रेरणादायी निर्णय, मरणोपरांत किया देहदान

Report: Pramnarayan समाज सेवा की मिसाल बने मोहनलाल माहेश्वरी Sehore सीहोर शहर

Umaria : बदहाल 108 एंबुलेंस सेवा, मरीजों की जान पर भारी

रिपोर्ट: विकास तिवारी चार घंटे तक नहीं पहुंची संजीवनी, मरीज की हालत

Ujjain : राहगीरी आनंद उत्सव में उमंग से सराबोर हुई उज्जैन की सड़कें

रिपोर्टर: विशाल दुबे मुख्यमंत्री की सहभागिता से बढ़ा आयोजन का उत्साह Ujjain

Accident thrasher : दोनों हाथ गंवाने के बाद भी न हार मानी, 10 साल से बना रहे चाय: संतोष की प्रेरक कहानी

संवाददाता: रत्नेश डेहरिया दुर्घटना और जीवन की चुनौती Accident हर्रई के संतोष

Dabra : गलत रिपोर्ट देने पर पटवारी हीरा सिंह कुर्रे निलंबित

संवाददाता संतोष सरावगीर नामांतरण में रिपोर्ट में मिली अनियमितता Dabra ग्वालियर के

Morena : नगर निगम अधिकारी पर दिन-दहाड़े जानलेवा हमला

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल आधा दर्जन बदमाशों ने किया हमला Morena मुरैना