मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ और काल भैरव के किए दर्शन, सतुआ बाबा आश्रम में संतों से की भेंट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ और काल भैरव के किए दर्शन, सतुआ बाबा आश्रम में संतों से भेंट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय वाराणसी प्रवास के दूसरे दिन गुरुवार की सुबह बाबा काल भैरव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने शहर के कोतवाल माने जाने वाले भगवान काल भैरव का विधिवत दर्शन और पूजन किया।

काशी विश्वनाथ में षोडशोपचार विधि से पूजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ और कालभैरव मंदिर में किया पूजन,  प्रदेश की सुख-शांति की कामना - रॉयल बुलेटिन

काल भैरव मंदिर के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री सीधे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने षोडशोपचार विधि से बाबा विश्वनाथ का पूजन-अर्चन किया और देश एवं प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, कल्याण और शांति की कामना की।
पूजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ ने “हर हर महादेव” के जयकारों से वातावरण गूंजायमान कर दिया। मुख्यमंत्री ने गर्भगृह में विशेष पूजा भी संपन्न की।

सतुआ बाबा आश्रम में संतों से मुलाकात

पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मणिकर्णिका घाट स्थित सतुआ बाबा आश्रम पहुंचे। आश्रम परिसर स्थित शिव मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद उन्होंने संतों से आशीर्वाद लिया और प्रदेश में शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की। इस अवसर पर राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव और सुशील सिंह भी मौजूद रहे।

देव दीपावली का भव्य अवलोकन

मुख्यमंत्री बुधवार की शाम वाराणसी पहुंचे थे। आगमन के बाद उन्होंने नमो घाट पर दीप प्रज्ज्वलित कर देव दीपावली महोत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने क्रूज से गंगा तटों पर जलते दीपों का भव्य दृश्य देखा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि काशी आज आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का जीवंत प्रतीक बन चुकी है।

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन

Nanakmatta Murder Case: हाईकोर्ट ने आरोपी दिलबाग सिंह की दूसरी जमानत याचिका खारिज की

Nanakmatta Murder Case: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नानकमत्ता डेरा साहिब के प्रमुख बाबा

Illegal Plotting Action: MDDA का बुलडोजर एक्शन जारी, हिंदूवाला में 50 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Illegal Plotting Action: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध प्लाटिंग और अवैध