राजधानी सांवता समिति के तत्वाधान में आयोजित “सोहराय मिलन समारोह-2025” में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Chief Minister Shri Hemant Soren participated in the "Sohrai Milan Samaroh-2025" organized under the aegis of Rajdhani Sawant Committee.

मुख्यमंत्री सचिवालय
प्रेस विज्ञप्ति-332/2025
05 जनवरी 2025

दीक्षांत मंडप, मोरहाबादी, रांची

★ राजधानी सांवता समिति के तत्वाधान में आयोजित “सोहराय मिलन समारोह-2025” में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन।

● प्रकृति को संरक्षित करने में आदिवासी समाज की अहम भूमिका

● जनजातियों के आर्थिक एवं सर्वांगीण विकास हेतु सरकार प्रतिबद्ध

● सोहराय पर्व एकता एवं सौहार्द का प्रतीक

श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड

सोहराय पर्व हमारी सभ्यता व संस्कृति का प्रतीक है। हम सभी प्रतिवर्ष इस पर्व को धूमधाम से मनाते हैं। आदिवासी समाज आज के दिन अनेक रीति-रिवाज के साथ प्रकृति की पूजा करते हैं। आज आदिवासी समाज को अपनी संस्कृति और सभ्यता को बचाने की जरूरत है। सोहराय पर्व के माध्यम से हमसभी एकता एवं सौहार्द का संदेश देते हैं। यह पर्व परिवार एवं प्रकृति से जुड़ा पर्व है। यह एक ऐसा त्योहार है, जिसमें भाईचारा, समानता तथा भाई-बहन का प्रेम झलकता है। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप, मोरहाबादी में आयोजित “सोहराय मिलन समारोह-2025” में कहीं।

प्रकृति को संरक्षित करने में आदिवासी समाज की अहम भूमिका

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए हमसभी को एकजुट होने की जरूरत है। आज प्रकृति को संरक्षित करने में आदिवासी समाज की अहम भूमिका है। इस भौतिकवादी युग में जल, जंगल और जमीन से छेड़छाड़ हो रहा है। आदिवासी समाज हमेशा से जल-जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया है। इसलिए जरूरत है कि समाज के सभी लोग मिलजुल कर जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा के संरक्षण के लिए आगे आएं।

जनजातियों के आर्थिक, सामाजिक एवं सर्वांगीण विकास हेतु सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी के समाज के सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार द्वारा आदिवासी योजना के तहत जनजातियों के आर्थिक, समाजिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्वाकांक्षी कार्य हुए है। कई महत्वपूर्ण योजनाएं भी संचालित की गई है। यहां के जनजातियों का एकीकृत ढंग से विकास करना, जनजातियों को सुरक्षा देना एवं जनजातियों को शोषण मुक्त करना सरकार की प्राथमिकता है। आने वाले समय में हमारी सरकार समाज के वंचित वर्गों के सामाजिक-आर्थिक और समग्र विकास को सुनिश्चित करने में प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ेगी।

इस अवसर पर मंत्री श्री चमरा लिंडा, राजधानी सांवता समिति के संरक्षक श्री सनातन मरांडी, श्री अर्जुन मरांडी, अध्यक्ष श्री मेघलाल सोरेन, डॉ. दिनेश मुर्मू, श्री सुधीर सोरेन, श्री संजय हांसदा, श्री विनय टुडू एवं राजधानी सांवता समिति के सभी पदाधिकारीगण मौजूद थे।

###

TeamPRD (CMO)

Kanker Attempt to Murder Case: कांकेर में सुपारी देकर जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

Kanker Attempt to Murder Case: कांकेर जिले के लोहत्तर थाना क्षेत्र में

IPL 2026 : राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स की जीत की लय तोड़ी

Edit by : Aanya Saran पंजाब किंग्स (PBKS) को मंगलवार को मुल्लनपुर

Pond Drowning Accident: सक्ती में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से 6 वर्षीय जुड़वा बच्चियों की मौत

Pond Drowning Accident: नहाते समय खेलते-खेलते गहरे पानी में पहुंचीं मासूम बच्चियां

West Bengal चुनाव में सख्ती, हिंसा के डर से 7 सीटों पर NIA तैनात, सुरक्षा कड़ी

West Bengal: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के बीच चुनाव

Iran को रूस का खुला समर्थन, बोला- हम सब कुछ करने को तैयार

Iran: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी तनाव के बीच अब रूस

UAE का बड़ा फैसला, 1 मई से OPEC और OPEC+ से बाहर होगा देश

UAE: संयुक्त अरब अमीरात ने मंगलवार को एक बड़ा ऐलान करते हुए

Trump on Germany: ईरान न्यूक्लियर मुद्दे पर ट्रंप का बड़ा बयान, जर्मनी पर साधा निशाना

Trump on Germany: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जर्मनी को लेकर

Weather Update: दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश से गर्मी से राहत, IMD का अलर्ट जारी

Weather Update: दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भीषण

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बस्तर में पास्टर की

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. कटनी मदरसा केस पर

Bilaspur assault case: बिलासपुर में सामूहिक हमला, मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, 10 आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur assault case: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 29 अप्रैल 2026, बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह

OBC Census Controversy : जनगणना में OBC कॉलम नहीं होने पर बवाल, 27% आरक्षण को लेकर उठे सवाल

OBC Census Controversy : पिछड़ा वर्ग ने जताई नाराजगी, जनसंख्या आंकड़ों की

Traditional Wedding Procession : सेलूद में बैलगाड़ी पर निकली अनोखी बारात, सादगी और परंपरा ने जीता दिल

Traditional Wedding Procession : लग्जरी कार छोड़ दूल्हा पहुंचा बैलगाड़ी से, बिना