,

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चौरागढ़ में बड़े महादेव के दर्शन किए

Chief Minister Dr. Yadav had darshan of Bade Mahadev in Chauragarh

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2025 के आगमन के अवसर पर प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी में बड़े महादेव का दर्शन एवं पूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पत्नी श्रीमती सीमा यादव साथ थीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महादेव से प्रदेशवासियों पर कृपा बरसाने और सबके सुख, समृद्धि एवं शांति के लिए मंगल कामना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सतपुड़ा पर्वत की चौरागढ़ पहाड़ी पर विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी में बड़ा महादेव गुफा मंदिर में स्थित गुफाएं काफी प्राचीन हैं और पर्यटन की दृष्टि से आकर्षण का केंद्र हैं। यहां स्थित मंदिर के बारे में अनेक पौराणिक कथाओं में वर्णन मिलता है।