मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को भारत रत्न और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने शौर्य स्मारक के समीप स्थित अटल जी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति में सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल थे। प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने भारत की गरिमा को वैश्विक स्तर पर बढ़ाया और हर परिस्थिति में राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने कभी देश के हितों से समझौता नहीं किया।

उन्होंने आगे कहा कि अटल जी ने भारत को विकास की नई दिशा प्रदान की। उनके विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव मार्गदर्शक बने रहेंगे और हर नागरिक के जीवन को प्रकाशमान करते रहेंगे।

इस मौके पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, खजुराहो सांसद और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्री वी.डी. शर्मा, भोपाल सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवान दास सबनानी, महापौर मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, समाजसेवी हितानंद शर्मा, रवीन्द्र यति, सुमित पचौरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,

CG TOP 10: विकास परियोजनाओं से लेकर हाईकोर्ट के फैसले तक

1. CG TOP 10: जांजगीर-चांपा में 295 करोड़ के विकास कार्यों की