,

Chief Election Commissioner: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बासुकीनाथ धाम में की विधिवत पूजा, संथाल दौरे पर कई कार्यक्रम तय

- Advertisement -
Ad imageAd image
Chief Election Commissioner

Report by: Augustine Hembram, Edit by: Priyanshi Soni

Chief Election Commissioner: भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय संथाल दौरे पर देवघर और दुमका पहुंचे हैं। सोमवार सुबह दुमका में उन्होंने सपरिवार बासुकीनाथ धाम में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान उन्होंने बाबा से देश में सुख, समृद्धि और तरक्की की कामना की।

Chief Election Commissioner: फौजदारी बाबा के दर्शन से मानी जाती है पूजा पूर्ण

बासुकीनाथ धाम को फौजदारी बाबा के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि देवघर में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के बाद बासुकीनाथ धाम में माथा टेकने से ही पूजा पूर्ण मानी जाती है। इसी परंपरा के तहत मुख्य चुनाव आयुक्त ने यहां दर्शन किए।

Chief Election Commissioner: प्रशासनिक अधिकारियों ने किया स्वागत

मंदिर परिसर पहुंचने पर दुमका के निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त का स्वागत किया।

Chief Election Commissioner

Chief Election Commissioner: चुनावी तैयारियों की समीक्षा का कार्यक्रम

पूजा-अर्चना के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वह बूथ लेवल अधिकारियों से संवाद करेंगे और जमीनी स्तर पर चुनावी व्यवस्थाओं की जानकारी लेंगे।

तपोवन पहाड़ और विद्यालय का निरीक्षण

सुबह करीब 10:30 बजे वे देवघर स्थित तपोवन पहाड़ का निरीक्षण करेंगे, जहां चुनावी बुनियादी ढांचे की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद मोहनानंद प्लस-2 उच्च विद्यालय, तपोवन में बूथ लेवल अधिकारियों के साथ बैठक और संवाद करेंगे।

मीडिया से करेंगे संवाद

दोपहर 12:00 बजे तपोवन में मुख्य चुनाव आयुक्त मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर दौरे और चुनावी तैयारियों को लेकर जानकारी साझा करेंगे।

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र