India winter 2026: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, पहाड़ों में बर्फबारी और दक्षिण में बारिश की संभावना

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
India winter 2026

Edit by: Priyanshi Soni

India winter 2026: पूरा उत्तर भारत इस समय ठंड की चपेट में है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार तक तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। लोग घरों में रहने को मजबूर हैं और तेज हवाओं के कारण आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, तेज हवाओं की वजह से दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता में थोड़ी सुधार की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तापमान और गिर सकता है।

India winter 2026: यूपी और बिहार में कोल्ड डे अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम बेहद ठंडा बना हुआ है। कौशांबी, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर और अंबेडकरनगर में कोल्ड डे अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के कई जिलों में भी ठंड के चलते लोगों को घरों से बाहर निकलने में कठिनाई हो रही है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट के साथ ठंड की स्थिति और गंभीर हो सकती है।

India winter 2026: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के आसार

पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में ठंड का प्रभाव जारी है। इन राज्यों में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो रही है। उत्तराखंड में 6 जनवरी को बर्फबारी होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की आशंका जताई गई है। हिमाचल प्रदेश में भी बर्फ गिरने के आसार हैं और मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में पाले की संभावना जताई है, जिससे फसलों को नुकसान हो सकता है।

India winter 2026

India winter 2026: दक्षिण भारत में बारिश का दौर

दक्षिण भारत में केरल में बारिश जारी है। राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। कर्नाटक में भी अगले दो दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पुडुचेरी और अंडमान-निकोबार में भी अगले दो दिन भारी वर्षा की आशंका है।

इस तरह, पूरे देश में मौसम की स्थिति अलग-अलग बनी हुई है- उत्तर में ठंड, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और दक्षिण में बारिश।

यह खबर भी पढ़ें: Trump Venezuela takeover claim: मार्को रूबियो ने कहा, अमेरिका का मकसद वेनेजुएला पर शासन करना नहीं, केवल दबाव के जरिए स्थिति सुधारना

Panchayati Raj Diwas : लोकतंत्र की सशक्त धारा, पंचायती राज व्यवस्था

Panchayati Raj Diwas : भारत की प्राचीनतम लोकतांत्रिक परंपराओं में से एक

PoliceRaid : रायपुर में ऑनलाइन सट्टा ऐप ‘3 Stumps’ पर बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर रेड

रायपुर ब्यूरो PoliceRaid : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी

UP ATS Action: यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई, ISI नेटवर्क से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार

रिपोर्ट- राशिद UP ATS Action: नोएडा से दबोचे गए तुषार चौहान उर्फ

Roorkee: डीजे के शोर से भड़का विवाद, जमकर हुआ पथराव, कई घायल

Report by: Salman Malik Roorkee: उत्तराखंड के रुड़की से एक सनसनीखेज मामला

Ai Job Cuts : AI के बढ़ते प्रभाव से टेक सेक्टर में छंटनी तेज, हजारों नौकरियां खतरे में

Ai Job Cuts : टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का असर

Chardham Yatra में गंगोत्री-यमुनोत्री में गंदगी पर सख्ती, 100 बोरे कपड़े हटाए गए, श्रद्धालुओं से स्वच्छता की अपील

रिपोर्टर: विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी Chardham Yatra: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होते

CommodityNews : सोने-चांदी की कीमतों में नरमी, वैश्विक संकेतों से बाजार पर दबाव

मुंबई: घरेलू वायदा बाजार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुक्रवार को सोना और

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ 2027 में होगी रिलीज, पहला लुक आया सामने

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने

Pawan Khera को बड़ा झटका, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत याचिका की खारिज

Pawan Khera को गुवाहाटी हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने

Korea Forest Smuggling: कोरिया में अवैध साल लकड़ी तस्करी पर कार्रवाई, मारुति वैन से चिरान बरामद

Korea Forest Smuggling: कोरिया से रिपोर्टर चन्द्रकांत पारगीर के अनुसार, Korea Forest

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. SI पर रेप और

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. राजस्थान की गर्म हवाओं