छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का विरोध: बढ़े हुए बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Chhattisgarhiya Kranti Sena protests: Memorandum submitted against increased electricity bills and smart meters

रिपोर्ट- उमेश डहरिया

कोरबा। छत्तीसगढ़ में बढ़े हुए बिजली बिल और स्मार्ट मीटर की जांच की मांग को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना (गैर राजनीतिक संगठन) ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी नाराजगी जताई।

खनिज संपदा से संपन्न राज्य, फिर भी महंगी बिजली

क्रांति सेना ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ खनिज और कोयले की संपदा से भरपूर राज्य है। यहां कोयले का बड़े पैमाने पर उत्खनन होता है और कई पावर प्लांट स्थापित हैं, जो देश के विभिन्न राज्यों को बिजली आपूर्ति कर रहे हैं। इसके बावजूद छत्तीसगढ़ की जनता को अपने ही राज्य में महंगी बिजली चुकानी पड़ रही है।

जनता में आक्रोश

संगठन ने कहा कि बढ़े हुए बिजली बिलों से आम लोग बेहद परेशान हैं। लोगों के जीवन पर इसका सीधा असर पड़ रहा है और सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

7 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन

क्रांति सेना ने चेतावनी दी कि अगर 7 दिनों के भीतर सरकार इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं करती है तो उन्हें मजबूरन सड़क पर उतरकर आंदोलन करना पड़ेगा। साथ ही संगठन ने साफ कहा कि इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना की पूरी जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ सरकार की होगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. MP TOP 10: Government of Madhya Pradesh का बड़ा फैसला –

RASHIFAL TODAY: आज का राशिफल – सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

RASHIFAL TODAY: मेष राशि RASHIFAL TODAY: आज का दिन ऊर्जा और उत्साह

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. MP TOP 10: Government of Madhya Pradesh का बड़ा फैसला –

TOP 10: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. TOP 10: Chhattisgarh Government का बड़ा फैसला – किसानों के लिए

German investment in UP : जर्मनी की कंपनियों ने उत्तर प्रदेश में निवेश का जताया भरोसा

रिपोर्ट- वंदना रावत German investment in UP : जर्मनी/लखनऊ, 23 फरवरीः मुख्यमंत्री

Village Discipline Rule: बालोद के मेढ़की गांव में चुगली पर 5,001 रुपये का जुर्माना

Village Discipline Rule: एक-दूसरे को भड़काने वालों पर आर्थिक दंड, सर्वसम्मति से

Kurukshetra में किसानों का 3 दिवसीय महापड़ाव, बिजली बिल माफी और मुआवजे की मांग, सीएम आवास घेराव का ऐलान

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के ताऊ देवीलाल पार्क में प्रदेशभर से आए हजारों किसान

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,