छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें: 5 अक्टूबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें: 5 अक्टूबर 2025

BY: MOHIT JAIN

छत्तीसगढ़ की आज की बड़ी खबरों में हसदेव नदी हादसे से लेकर रायगढ़ में दोहरी हत्या, और अमित शाह की सख्त चेतावनी तक कई अहम घटनाएं शामिल हैं। आइए जानते हैं आज राज्यभर में क्या-क्या हुआ

1. हसदेव नदी में डूबे 5 लोग, 3 लापता

बिलासपुर और जांजगीर-चांपा से आए पांच लोग पिकनिक मनाने के दौरान हसदेव नदी में नहाते समय गहराई में चले गए। इनमें से दो को बचा लिया गया, जबकि तीन अब भी लापता हैं। रेस्क्यू टीम लगातार तलाशी अभियान चला रही है।

2. पैसे के लिए बेटे ने पिता-नानी की हत्या की

रायगढ़ जिले में मुआवजा-बंटवारे को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। युवक ने अपने पड़ोसी के साथ मिलकर पिता और नानी का गला रस्सी से घोंट दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

3. घरघोड़ा में पारिवारिक हत्याकांड, मां को भी मारने की कोशिश

रायकेरा गांव में हुई इस वारदात ने लोगों को दहला दिया। आरोपी युवक ने पिता और नानी की हत्या के बाद अपनी मां पर भी हमला किया, लेकिन वह किसी तरह बच निकली। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।

4. दशहरा मेले में चोरी: रायगढ़ में चोर जेवर समेत 65 हजार ले उड़ा

परिवार दशहरा मेला देखने गया था, तभी घर में घुसकर चोर ने सोने-चांदी के गहनों और 65 हजार नकद पर हाथ साफ कर दिया। महिलाओं के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला।

5. राज्य की पहली नेशनल हाईवे सुरंग तैयार

छत्तीसगढ़ की पहली राष्ट्रीय राजमार्ग सुरंग का लेफ्ट हिस्सा बनकर तैयार हो गया है। 2.79 किमी लंबी यह टनल रायपुर से विशाखापट्टनम के बीच कनेक्टिविटी को तेज करेगी। इससे आवागमन में काफी आसानी होगी।

6. सरकारी स्कूलों में स्पेशल एजुकेटर की भर्ती

राज्य सरकार ने स्पेशल एजुकेटर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। उम्मीदवार 13 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।

7. जगदलपुर में गृह मंत्री अमित शाह का दौरा

अमित शाह ने नक्सलियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा—“अब हर हाल में हथियार डालने होंगे, सरकार किसी भी कीमत पर माओवादियों से बातचीत नहीं करेगी।” उन्होंने सुरक्षा बलों को और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

8. सूरजपुर में दो बाइकों की भिड़ंत, तीन घायल

सूरजपुर जिले में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

9. रायपुर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भव्य स्वागत

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का रायपुर में जोरदार स्वागत किया गया। भारत माता चौक से लेकर गुढ़ियारी तक पुष्प वर्षा हुई और हजारों लोग दर्शन के लिए पहुंचे।

10. रायगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

घरघोड़ा के रायकेरा गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पैसे के विवाद का खुलासा हुआ है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Rajya Sabha: सिंधी समाज की पुकार, हमें भी दो टिकट

Rajya Sabha: रीवा से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता दिलीप थारवानी एडवोकेट ने

Ambikapur: मैनपाट में अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन, भारी पुलिस बल के बीच चला बुलडोजर

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित मैनपाट क्षेत्र में

Stray Cattle Terror : पौड़ी में आवारा सांड़ों की लड़ाई, सड़कों पर लगता है घंटों जाम

रिपोर्ट: मुकेश बछेती Stray Cattle Terror : मंडल मुख्यालय पौड़ी में इन

PMGSY Phase 4 : एमसीबी जिले में 56 नई सड़कों का भूमिपूजन, CM विष्णु देव साय वर्चुअली जुड़े

संवाददाता: अविनाश चंद्र PMGSY Phase 4 : छत्तीसगढ़ में ग्रामीण कनेक्टिविटी को

Koriya: सागौन प्लांटेशन में लगी भीषण आग, भारी नुकसान की आशंका

Report by: Chandrakant Pargir Koriya: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर परिक्षेत्र

Rajya Sabha: सिंधी समाज की पुकार, हमें भी दो टिकट

Rajya Sabha: रीवा से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता दिलीप थारवानी एडवोकेट ने

Fatehabad: फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल 10वें दिन जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Report by: Sunil Kumar Fatehabad: हरियाणा के फतेहाबाद में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों

GoldSilverPriceToday : सोने-चांदी में हल्की तेजी, जानें अपने शहर के ताजा रेट

GoldSilverPriceToday नई दिल्ली: शुक्रवार सुबह सोने और चांदी की कीमतों में मामूली

Prakash Raj ने ‘रामायण’ पर दिया विवादित बयान, वीडियो वायरल, शिकायत दर्ज

Prakash Raj: अपने बेबाक और अक्सर विवादों में रहने वाले बयानों के

Israel Lebanon के बीच 10 दिन का सीजफायर, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Israel Lebanon: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म

Pakistan Factory Explosion: खैबर पख्तूनख्वा में गैस पाइपलाइन में हुआ विस्फोट, 8 लोगों की मौत, कई झुलसे

Pakistan Factory Explosion: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हरिपुर जिले में

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. पावर प्लांट हादसा, अनिल

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 20 जिलों में लू

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने