Chhatarpur Traffic Police Action: यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बुलेट के साइलेंसरों पर चली बुलडोजर कार्रवाई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Chhatarpur Traffic Police Action

Report by: Boby Ali, Edit by: Priyanshi Soni

Chhatarpur Traffic Police Action:नव वर्ष की शुरुआत में शहर की शांति व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से छतरपुर यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने की गई, जहां तेज आवाज करने वाले बुलेट वाहनों के अवैध साइलेंसरों को लोडर की मदद से निष्क्रिय किया गया।

Chhatarpur Traffic Police Action: 47 बुलेट वाहनों के अवैध साइलेंसर किए गए नष्ट

अभियान के दौरान कुल 47 बुलेट वाहनों के तेज आवाज और अवैध साइलेंसरों पर कार्रवाई की गई। मौके पर ही साइलेंसरों को कुचलकर नष्ट किया गया, जिससे नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

Chhatarpur Traffic Police Action: एसपी के निर्देशन में हुई कार्रवाई

यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत ने बताया कि यह अभियान पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में चलाया गया। उन्होंने कहा कि कुछ युवक जानबूझकर तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाकर सड़कों पर वाहन दौड़ाते हैं, जिससे न केवल आम जनता को परेशानी होती है बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाती है।

Chhatarpur Traffic Police Action: वरिष्ठ नागरिकों और मरीजों को होती है सबसे ज्यादा परेशानी

तेज आवाज वाले साइलेंसरों से वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों और बीमार मरीजों को विशेष रूप से परेशानी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने यह सख्त कदम उठाया है।

Chhatarpur Traffic Police Action

नियम तोड़ने वालों पर आगे भी जारी रहेगी सख्ती

यातायात प्रभारी ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार ऐसे अभियान चलाए जाएंगे। पुलिस का साफ संदेश है कि केवल मानक साइलेंसर का ही उपयोग करें और सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक शोर न फैलाएं।

शहरवासियों ने सराहा पुलिस का कदम

यातायात पुलिस की इस कार्रवाई से शहरवासियों ने राहत की सांस ली है और इसे शहर की शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए एक सकारात्मक पहल बताया है।

यह खबर भी पढ़ें: Dr. Mohan Yadav: विवाह संस्कार और रीति-रिवाज हमारी भारतीय गौरवशाली परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Maharajganj के नौतनवा में गैस के लिए मची मारामारी, हाईवे पर लगी लंबी कतार

Report by: Rajesh Jaiswal Maharajganj: महाराजगंज जिले के नौतनवा में गैस उपभोक्ताओं

Rohtas के नोखा में वृद्ध का शव बरामद, पीट-पीटकर हत्या की आशंका

Report by:Avinash Srivastwa Rohtas: रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र में गुरुवार

Khatushyamji में फाल्गुनी लक्खी मेला सकुशल संपन्न, प्रशासन ने निकाली निशान पदयात्रा

Report by: Suman Khatushyamji: विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी फाल्गुनी लक्खी मेला इस वर्ष

Haridwar में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौकशी रोककर 2 गोवंश बरामद

Haridwar: हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने रातोंरात बड़ी सफलता

Oscar Awards: रॉबर्ट डाउनी जूनियर के साथ प्रियंका चोपड़ा तैयार, ऑस्कर अवॉर्ड्स में करेंगी स्टेज शेयर

Oscar Awards: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास को 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में प्रस्तुतकर्ता

Lucknow में चाइनीज मांझे का कहर, 2 लोगों की गर्दन कटी

Lucknow: लखनऊ में चाइनीज मांझे का खतरा एक बार फिर सड़कों पर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें CG: 1. टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. वन विश्राम गृहों में शराब

Horoscope: 06-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल

MP MEWS : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 के लिए दिए निर्देश

MP MEWS : नदियों के उद्गम स्थलों के व्यवस्थित विकास और सार्वजनिक