,

Chhatarpur news:महिला थाना प्रभारी प्रतिभा श्रीवास्तव पर गंभीर आरोप, पीड़िता ने एसपी कार्यालय में किया हंगामा

Report: Imran khan

Chhatarpur news: एक महिला ने एसपी कार्यालय में हंगामा कर महिला थाना प्रभारी पर अवैध वसूली, मारपीट और फर्जी केस में फंसाने की धमकी के गंभीर आरोप लगाए। पीड़िता पूजा प्रजापति ने लिखित शिकायत में बताया कि महिला थाना प्रभारी प्रतिभा श्रीवास्तव ने पुलिस बल के साथ उसके घर पहुंचकर उसके परिजनों और किरायेदार के साथ मारपीट की तथा एक लाख रुपये की मांग की। पैसे न देने पर जबरन वसूली और धमकियों का भी आरोप लगाया गया है। सूचना पर ओरछा रोड थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और महिला को शांत कराया। एसपी कार्यालय में पदस्थ स्टाफ ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।