,

बारात में हड़कंप: नकाबपोश बदमाशों ने दूल्हे के पिता से 4 लाख रुपये लूटे

- Advertisement -
Ad imageAd image
Chaos in the wedding procession: Masked miscreants looted Rs 4 lakh from the groom's father

जौनपुर, 7 मार्च: जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक शादी समारोह के दौरान नकाबपोश बदमाशों ने दूल्हे के पिता से 4 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। यह घटना नई सब्जी मंडी पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर हुई।

जानकारी के अनुसार, जनपद आजमगढ़ के वर-वधू पक्ष ने शाहगंज पैलेस में शादी समारोह आयोजित किया था। शादी के बाद दूल्हे की बारात गाजे-बाजे के साथ निकली। बारात में लोग खुशी से झूमते-नाचते आगे बढ़ रहे थे। तभी अचानक बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश आए और दूल्हे के पिता ज्ञान चन्द्र जायसवाल से रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।

घटना के बाद बारात में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों का सुराग मिल सके।

पीड़ित ज्ञान चन्द्र जायसवाल ने बताया कि बदमाश इतनी तेजी से आए और वारदात को अंजाम देकर भाग निकले कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस जांच में जुटी

शादी समारोह के दौरान हुई इस लूटपाट की घटना ने लोगों में डर और नाराजगी बढ़ा दी है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए बदमाशों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आसपास के जिलों में भी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि लुटेरों को जल्द पकड़ा जा सके।

Maha Rudrabhishek Jamtara : सावन में शिवमय हुआ जामताड़ा, महा रुद्राभिषेक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Maha Rudrabhishek Jamtara : जामताड़ा के न्यू टाउन स्थित

Kotwar Strike Khairagarh : कोटवार नियुक्ति में नियमों की अनदेखी का आरोप, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कोटवार

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Kotwar Strike Khairagarh : खैरागढ़ जिले में कोटवार नियुक्ति

Mitchell Starc का मैके टेस्ट में कहर, 22 गेंदों में खोला पंजा; डेल स्टेन को पीछे छोड़ रचा बड़ा रिकॉर्ड

Mitchell Starc: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला