CG News: जानिए CG की 10 बड़ी खबरें (30-12-2025)

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CG News

CG News:

भारत माला मुआवजा घोटाला: रायपुर–महासमुंद में ईडी के छापे
भारत माला प्रोजेक्ट से जुड़े मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने रायपुर और महासमुंद के कुल 9 ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई की जद में तत्कालीन एसडीएम समेत कई अधिकारी और कारोबारी आए हैं। ईडी की टीम दस्तावेज और लेन-देन से जुड़े सबूत खंगाल रही है।

रायगढ़ कोल खदान विवाद: जेपीएल वापस लेगी जनसुनवाई का आवेदन
रायगढ़ में कोल खदान को लेकर जारी बवाल के बीच जेपीएल कंपनी ने जनसुनवाई का आवेदन वापस लेने का फैसला किया है। प्रदर्शन के दौरान महिला टीआई से मारपीट, पुलिस वाहन और एंबुलेंस जलाने जैसी घटनाएं हुई थीं। यह आंदोलन पिछले 18 दिनों से लगातार जारी है।

राज्य में भंडारण क्षमता बढ़ेगी: 20 हजार टन के नए गोदाम बनेंगे
छत्तीसगढ़ में खाद्यान्न भंडारण को मजबूत करने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जिन समितियों में गोदाम नहीं हैं या जर्जर हो चुके हैं, वहां 200 टन क्षमता के नए गोदाम बनाए जाएंगे। पहले चरण में 100 समितियों का चयन किया गया है।

न्यू ईयर से पहले पुलिस सख्ती: बिलासपुर में 16 गिरफ्तार
नए साल से पहले बिलासपुर पुलिस अलर्ट मोड में दिखी। देर रात शराब पीकर सड़कों पर घूम रहे युवकों पर पुलिस ने डंडे बरसाए। इस कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।

अंबिकापुर में 20 लाख की लूट: पूर्व कर्मचारी ने व्यापारी को पीटा
अंबिकापुर में एक व्यापारी पर उसके ही पूर्व कर्मचारी ने हमला कर दिया। डंडे से सिर फोड़कर आरोपी 20 लाख रुपए लूटकर फरार हो गया। स्कूटी से गिरकर व्यापारी बेहोश हो गया था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अयोध्या के महंत का बयान: भूपेश बघेल को बताया रावण का रूप
अयोध्या के एक महंत ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मिशनरियों के धर्मांतरण का धंधा बंद हुआ, इसलिए साधु-संतों को भाजपा का एजेंट बताया जा रहा है। बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है।

एक साल में 665 हथियार बरामद: नक्सल नेटवर्क पर बड़ा खुलासा
छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने एक साल में 665 हथियार बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि बासवराजू के पास ताड़मेटला से लूटी गई एके-47 थी, जबकि झीरम घाटी कांड की इंसास राइफल नारायणपुर से मिली है।

खेत की आग में बुजुर्ग की जलकर मौत: साजिश या हादसा?
छत्तीसगढ़ में पैरा जलाने के दौरान एक बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई। खेत से उठती लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। यह दो दिनों में दूसरी ऐसी घटना है, जिससे हादसा या साजिश को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

धीरेंद्र शास्त्री का बयान: दरबार अंधविश्वास नहीं, आस्था है
दुर्ग-भिलाई में कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि दरबार लगाना अंधविश्वास नहीं बल्कि विश्वास है। उन्होंने चादर चढ़ाने और कैंडल जलाने पर भी टिप्पणी की। उनके बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है।

भारत माला प्रोजेक्ट: 9 ठिकानों पर ईडी की बड़ी कार्रवाई
भारत माला घोटाले में ईडी ने रायपुर और महासमुंद में हरमीत खनूजा, हरमीत चावला और जसबीर के ठिकानों पर छापे मारे। 10 सदस्यीय टीम दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है और मनी ट्रेल खंगाली जा रही है।

Delhi INDIA Block Meeting Strategy: केंद्र के खिलाफ ‘INDIA’ गठबंधन ने कसी कमर, AAP और DMK ने बनाई दूरी

Delhi INDIA Block Meeting Strategy कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में जुटा विपक्ष: 22 दलों

Elephant Attack: हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत, क्षेत्र में दहशत

Elephant Attack: सड़क निर्माण कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा Elephant Attack:

Horoscope : 8 जून 2026 का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ग्रह-नक्षत्रों का सभी राशियों पर प्रभाव Horoscope : वैदिक ज्योतिष