BY: Yoganand Shrivastva
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने आज, 7 मई 2025 को दोपहर 3 बजे, कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए हैं। छात्र लंबे समय से इस रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, जिसे अब cgbse.nic.in और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर देखा जा सकता है।
10वीं में 76.53% और 12वीं में 81.87% छात्र सफल
इस वर्ष छत्तीसगढ़ बोर्ड की हाई स्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा में कुल 2 लाख 45 हजार 913 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से 76.53% परीक्षार्थी सफल घोषित हुए। वहीं, उच्चतर माध्यमिक (कक्षा 12वीं) परीक्षा में 81.87% छात्रों ने सफलता प्राप्त की है।
रिजल्ट कैसे देखें?
छात्र अपना परीक्षा परिणाम देखने के लिए निम्न विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं:
- CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट: cgbse.nic.in
- डिजिलॉकर ऐप
- उमंग ऐप
- NDTV Education पेज: ndtv.in/education/results
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।





