
Jamtara : हाईवे पर ऑटो और बाइक में सीधी भिड़ंत; महिला और युवक की हालत नाजुक, प्राथमिक उपचार के बाद रेफर
Report: Ratan kumar Jamtara नारायणपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर के समीप बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक शादी समारोह से लौट रहे ऑटो और विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।











