,

Hazaribagh विष्णुगढ़ हत्याकांड: भाजपा की CBI जांच की मांग; आदित्य साहू ने पुलिसिया ‘थ्योरी’ को बताया संदिग्ध

- Advertisement -
Ad imageAd image
Hazaribagh

Report: Rupesh kumar das

Hazaribagh विष्णुगढ़ में हुए हत्याकांड को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने हजारीबाग में मीडिया से बात करते हुए पुलिस की ‘बलि’ वाली थ्योरी पर कड़ा प्रहार किया।

Hazaribagh “बलि” की थ्योरी पर उठाए सवाल

आदित्य साहू ने प्रशासनिक दावों को खारिज करते हुए कहा कि जिस तरह से इस मामले को ‘नरबलि’ का रूप दिया जा रहा है, वह गले नहीं उतरता। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा, “क्या बलि में इस तरह से सिर अलग होता है? यह पूरी कहानी संदिग्ध लगती है और ऐसा लगता है जैसे किसी को बचाने के लिए यह पटकथा लिखी गई है।”

Hazaribagh भाजपा विधायक और प्रदेश अध्यक्ष के सुर अलग

जब पत्रकारों ने उनसे हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के उस बयान पर सवाल किया, जिसमें उन्होंने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की थी, तो साहू ने इसे उनकी व्यक्तिगत राय बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि:

  • भाजपा आधिकारिक तौर पर पुलिस की अब तक की जांच से संतुष्ट नहीं है।
  • पार्टी का रुख स्पष्ट है कि मामले की तह तक जाने के लिए CBI जांच ही एकमात्र रास्ता है।

Hazaribagh “कार्यकर्ता होना ढाल नहीं”: आरोपी पर सख्त रुख

मामले में भाजपा कार्यकर्ता का नाम आने पर आदित्य साहू ने रक्षात्मक होने के बजाय सख्त तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि अपराध का कोई दल नहीं होता।

“दोषी चाहे किसी भी दल, वर्ग या पद पर हो, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। भाजपा का कार्यकर्ता होना किसी के लिए ढाल नहीं बन सकता। कानून को अपना काम निष्पक्षता से करना चाहिए।”

Read this: Rohtas : साक्ष्य मिटाने के लिए महिला के शरीर के किए टुकड़े; दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, जांच के लिए मेडिकल टीम गठित

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर