,

उन्नाव में टोल कर्मियों से दबंगई: विधायक के करीबियों पर मारपीट का आरोप

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bullying with toll workers in Unnao: MLA's close aides accused of assault

टोल कर्मियों की शिकायत पर FIR दर्ज

ब्रेकिंग न्यूज़ | स्थान: उन्नाव

उन्नाव के बीघापुर थाना क्षेत्र स्थित अकवाबाद टोल प्लाजा पर दबंगई का मामला सामने आया है। यहां कुछ दबंगों ने टोल कर्मियों से जमकर मारपीट की, जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले लोग भगवंत नगर से भाजपा विधायक आशुतोष शुक्ला के करीबी हैं। आरोपियों ने विधायक की धौंस दिखाते हुए टोल कर्मियों को पीटा और फ्री में गाड़ी निकालने का दबाव बनाया। जब टोल कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो उन पर हमला कर दिया गया।

घटना के बाद टोल मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने ज्ञान शुक्ला, सचिन शुक्ला, बड्ढा और राज शुक्ला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एफआईआर में इन आरोपियों को विधायक का करीबी बताया गया है।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। घटना के सीसीटीवी फुटेज को सबूत के तौर पर कब्जे में लिया गया है।

इस घटना के बाद टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों में भय का माहौल है और उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।

Kanpur में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, उड़ान के दौरान हुआ तेज धमाका; एक पायलट की मौत, दूसरा गंभीर

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार दोपहर एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मंत्रियों के साथ दो

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 27 अगस्त 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

ICC Test Rankings में ऋषभ पंत का जलवा, टॉप-10 में बनाई जगह, यशस्वी जायसवाल को बड़ा झटका

ICC Test Rankings : आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों

Pakhhanjur Ganja Seizure: 3.750 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 2.73 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhhanjur Ganja Seizure: उजियारा अभियान के तहत पुलिस की