,

Bulandshehar: अवैध संबंधों के चलते युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Youth murdered due to illicit relationship, four accused arrested

Report- Suresh Bhati

Bulandshehar: बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर क्षेत्र में हुए शिवम वर्मा हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार नगर के साठा निवासी शिवम वर्मा की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई थी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि हत्याकांड का मुख्य आरोपी विक्की गुप्ता है, जिसकी पत्नी से मृतक शिवम वर्मा के अवैध संबंध थे। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2024 में शिवम वर्मा आरोपी विक्की की पत्नी को भगा ले गया था। बाद में पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया था, लेकिन इसके बावजूद शिवम वर्मा उससे मिलना-जुलना नहीं छोड़ रहा था।

इस बात से क्षुब्ध होकर आरोपी विक्की गुप्ता ने अपने साथियों मनीष, राहुल, दिलशाद और दो अन्य के साथ मिलकर शिवम वर्मा की हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को शिकारपुर क्षेत्र के गांव बादशाहपुर स्थित काली नदी में फेंक दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए शिकारपुर पुलिस ने मामले की गहन जांच की और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे हत्याकांड का सफलतापूर्वक खुलासा किया। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की