Bulandshahr news: सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

संवाददाता: सुरेश भाटी

Bulandshahr news: बुलंदशहर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन आवास विकास द्वितीय, टांडा स्पोर्ट्स स्टेडियम, बुलंदशहर में भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद डॉ. भोला सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री संजय गुर्जर ने किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद डॉ. भोला सिंह, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनुल तेवतिया एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर खेल प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया तथा उपस्थित सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

सांसद डॉ. भोला सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। खेलों से न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ती है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व कौशल का भी विकास होता है। सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजनों से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिलता है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया ने कहा कि “आज का युवा देश का भविष्य है और खेल उसे सही दिशा देने का महत्वपूर्ण साधन है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जिला पंचायत स्तर पर भी खेल सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर दौड़, कबड्डी, वॉलीबॉल सहित अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष भीष्म सिसोदिया, बिल्लू पंडित, योग गुरु नरेंद्र बंसल ,गौरव मित्तल अभिनव वर्मा, सत्येंद्र सिंह, हिमांशु तोमर, अशोक चौधरी, विशाल बंसल, प्रतीक शर्मा, शंकी शर्मा, सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी, स्थानीय नागरिक एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी