Budget Session 2026 : लोकसभा में पीएम मोदी पर कांग्रेस ने हमले की योजना बनाई थी ? न्यूज एजेंसी ने किया दावा, प्रियंका गांधी ने बताया बकवास

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Budget Session 2026

Budget Session 2026 : नई दिल्ली, संसद के बजट सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पारंपरिक जवाब के बिना ही पारित कर दिया। यह स्थिति वर्ष 2004 के बाद पहली बार देखने को मिली, जब प्रधानमंत्री के संबोधन के बिना ही यह प्रस्ताव पारित हुआ।

Budget Session 2026 : ANI ने सूत्रों के हवाले से किया दावा

इस घटनाक्रम के बीच एक बड़ा राजनीतिक विवाद भी सामने आया। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि कांग्रेस के कुछ सांसद लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर शारीरिक हमला करने की योजना बना रहे थे। एजेंसी के अनुसार, इस कथित योजना में महिला सांसदों को कवर के रूप में आगे रखने की बात कही गई थी। हालांकि, यह योजना अमल में नहीं आ सकी।

Budget Session 2026

सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री संसद में मौजूद थे और सदन को संबोधित करने के लिए तैयार भी थे, लेकिन लगातार हो रहे व्यवधान और हंगामे के कारण लोकसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही स्थगित करने का निर्णय लिया। इसी कारण यह कथित साजिश सफल नहीं हो पाई।

Budget Session 2026 : प्रियंका गांधी ने आरोपों को निराधार बताया

वहीं, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि यह महज बकवास है और सरकार इस तरह के दावे फैलाकर विपक्ष को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। प्रियंका गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री को बचाने के लिए स्पीकर की आड़ ली जा रही है और महिला सांसदों की उपस्थिति को अनावश्यक रूप से मुद्दा बनाया जा रहा है।

Budget Session 2026

गौरतलब है कि बुधवार को भी लोकसभा की कार्यवाही विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के कारण बार-बार बाधित हुई। अंततः लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ध्वनिमत के जरिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित कराया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निचले सदन को संबोधित नहीं कर सके।

Budget Session 2026 : पीएम मोदी के भाषण से पहले क्या हुआ था ?

बुधवार को शाम 5 बजे जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई, तब विपक्ष की महिला सांसदों ने सत्ताधारी नेताओं की कुर्सियां घेर ली थीं। इनमें प्रधानमंत्री मोदी की कुर्सी भी थी। विपक्षी महिला सांसदों के हाथ में बड़े बैनर थे, जिन पर लिखा था, जो सही है, वो करो। ये सांसद मंगलवार को हंगामे के बाद 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन का विरोध कर रही थीं। हंगामे के चलते लोकसभा स्पीकर ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। कुछ मंत्रियों ने विपक्षी सांसदों से जाने को कहा, इसके बाद उन्होंने घेराव बंद भी किया। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पारंपरिक जवाब के बिना ही पारित कर दिया। यह स्थिति वर्ष 2004 के बाद पहली बार देखने को मिली।

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के

stock market : शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1700 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,000 के पार

by: digital desk मुंबई, घरेलू शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी देखने

Child Protection Workshop: रायपुर में बाल संरक्षण पर मंथन, एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

Child Protection Workshop: बच्चों के अधिकार और सुरक्षा पर विशेषज्ञों की चर्चा

Road Accident: दुर्ग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई

Road Accident: सेक्टर 2 चौक पर हुआ हादसा, दो युवक गंभीर घायल

Ambikapur bulldozer action: बुलडोजर अभियान के तहत 39 अवैध मकान ध्वस्त

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur bulldozer action: अंबिकापुर में प्रशासन ने आज

Park Cleanliness Drive: खबर का बड़ा असर, इंदिरा पार्क में शुरू हुआ सफाई अभियान

Park Cleanliness Drive: नगर पालिका हरकत में, शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित

Fort Kochi रेड जोन में ड्रोन उड़ाने का आरोप, दो अमेरिकी पर्यटकों पर दर्ज FIR

Fort Kochi: केरल के फोर्ट कोच्चि में हाई-सिक्योरिटी रेड जोन में ड्रोन

CG: Top 10

CG: 1. बिलासपुर बैग चोरी के शक में बाजार में मारपीटबिलासपुर के

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मौसम में बदलाव और बारिश का अलर्टमध्य प्रदेश में