Buddhist Circuit Tourism: कंबोडिया के पर्यटकों का बिहार में स्वागत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Buddhist Circuit Tourism: Cambodian tourists welcomed in Bihar

Buddhist Circuit Tourism: भारतीय दूतावास कंबोडिया, केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय और बिहार पर्यटन के बीच विशेष बैठक

Buddhist Circuit Tourism को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में Embassy of India, Phnom Penh, Ministry of Tourism तथा Bihar Tourism के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग के कार्यालय से सचिव श्री निलेश रामचंद्र देवरे, विशेष सचिव सह निदेशक श्री उदयन मिश्रा, संयुक्त निदेशक श्री राजेश रौशन सहित विभागीय पदाधिकारी जुड़े। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कंबोडिया के अधिकारियों, पर्यटन निवेशकों और अन्य हितधारकों को संबोधित करते हुए सचिव देवरे ने कहा कि बिहार बौद्ध धर्म का मूल केंद्र है, जहां Gautama Buddha को ज्ञान की प्राप्ति हुई और यहीं से मानवता को शांति व करुणा का संदेश मिला।

Buddhist Circuit Tourism: बोधगया से वैशाली तक विकसित हो रहा वैश्विक पर्यटन नेटवर्क

बैठक में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बिहार के प्रमुख बौद्ध स्थलों—रामपुरवा, लौरिया नंदनगढ़, अरेराज, केसरिया, वैशाली, पटना, भागलपुर (विक्रमशिला), जहानाबाद का वाणावर, नालंदा, राजगीर और बोधगया—की विस्तृत जानकारी दी गई।

सचिव देवरे ने बताया कि Mahabodhi Temple क्षेत्र में कॉरिडोर निर्माण की योजना है। केसरिया में स्तूपों की प्रतिकृति विकसित की जा रही है। वैशाली में सम्यक स्तूप का निर्माण किया गया है। पटना में पाटलिपुत्र करुणा स्तूप और विपश्यना केंद्र विकसित किए गए हैं। राजगीर स्थित वेणुवन का सौंदर्यीकरण कराया गया है, जबकि भागलपुर में Vikramshila University के पुनर्निर्माण का कार्य प्रगति पर है।

Buddhist Circuit Tourism: उन्होंने बताया कि लगभग 1.80 करोड़ की जनसंख्या वाले Cambodia में बौद्ध धर्म के अनुयायियों की बहुलता है, जो बिहार के बौद्ध स्थलों के लिए एक बड़ी संभावित पर्यटन शक्ति है। कंबोडिया के पर्यटकों को 10 से 30 दिनों की विशेष भ्रमण योजना के तहत आमंत्रित किया गया।

बिहार सरकार बोधगया में कंबोडियन फूड रेस्टोरेंट शुरू करने की दिशा में भी कार्य कर रही है, ताकि विदेशी पर्यटकों को सांस्कृतिक रूप से अनुकूल वातावरण मिल सके।

READ ALSO: CM Datia Visit: CM डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें, सिंध नदी पर नव निर्मित सेतु का करेंगे लोकार्पण

बैठक के दौरान संयुक्त ब्रांडिंग के तहत “Know Bihar Program” तथा “अंकोरवाट से बोधगया” जैसी पहलों पर सहमति बनी। कंबोडिया सरकार के प्रतिनिधियों ने इन प्रस्तावों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की और Buddhist Circuit Tourism को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया।

Firozabad में भीषण सड़क हादसा: दो रोडवेज बसों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, एक दर्जन यात्री घायल

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत

Bribery Case : गिरीडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रिश्वत लेते JE गिरफ्तार

Bribery Case : मनरेगा कार्य के नाम पर मांगी थी रिश्वत, शिकायत

Bulldozer Action Protest: मैनपाट में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में चक्काजाम, NH-43 पर यातायात ठप

Bulldozer Action Protest: अम्बिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई

Sheikhpura: जिले में गैस का पर्याप्त भंडार, आपूर्ति रहेगी निर्बाध

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura डीएम शेखर आनंद ने आंकड़ों के साथ जानकारी देते

Pilibhit: पूरनपुर में लूटकांड का बड़ा खुलासा; दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, तमंचा और नकदी बरामद

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit पीलीभीत जिले की पूरनपुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र