,

BSF में रचा जाएगा विश्व कीर्तिमान: डबरा के टेकनपुर स्थित अकादमी में 15 नए बाइक रिकॉर्ड बनाए जाएंगे

BSF to set world record: 15 new bike records to be set at its Tekanpur academy in Dabra

रिपोर्ट- संतोष सराबगी, एडिट- विजय नंदन

डबरा: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की वीरता और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन एक बार फिर इतिहास रचने जा रहा है। टेकनपुर स्थित बीएसएफ अकादमी के केंद्रीय मोटर गाड़ी प्रशिक्षण स्कूल (सी.एस.एम.टी.) में 15 नए विश्व कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी जोरों पर है। यह आयोजन गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस भव्य कार्यक्रम में बीएसएफ की जांबाज टीम और सीमा भवानी टीम मिलकर बाइक स्टंट के क्षेत्र में कई अद्भुत रिकॉर्ड बनाएंगी। आयोजन की तैयारियां दूसरे दिन भी पूरे उत्साह के साथ जारी रहीं। बीएसएफ अकादमी के उप महानिरीक्षक डॉ. च्यवन प्रकाश मीणा ने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स को पत्र भेजकर 28 अक्टूबर से 7 नवंबर 2025 के बीच होने वाले इस आयोजन को मान्यता देने का अनुरोध किया है। इस विशेष अवसर पर रॉयल एनफील्ड 350 सीसी मोटरबाइक पर एक से बढ़कर एक रोमांचक स्टंट प्रस्तुत किए जाएंगे। इनमें शामिल हैं..

  • लॉन्गेस्ट हैंड फ्री राइड
  • लॉन्गेस्ट टैंडम राइड ऑन पोल
  • फिगर ऑफ एट हैंड फ्री राइड
  • चेयर राइडिंग
  • बैक राइडिंग
  • क्रॉस मडगार्ड पोजिशन
  • फेसिंग आउटवर्ड साइड राइडिंग

इन रोमांचक प्रस्तुतियों में बीएसएफ के जांबाज और भवानी दल के 69 से अधिक जवान हिस्सा लेंगे। कई स्टंट्स एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम की मौजूदगी में किए जाएंगे, ताकि उन्हें विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया जा सके।

निरीक्षक विश्वजीत भाटिया के नेतृत्व में आयोजन

कार्यक्रम का संचालन बीएसएफ निरीक्षक विश्वजीत भाटिया के नेतृत्व में किया जा रहा है। उन्हें आयोजन की पूरी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूरा कार्यक्रम बीएसएफ अकादमी ग्वालियर के निदेशक डॉ. शमशेर सिंह, आईपीएस और बीएसएफ महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी, आईपीएस के मार्गदर्शन में संपन्न हो रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन में देश और विदेश से आए प्रतिनिधि शामिल होंगे। वे भारतीय सीमा सुरक्षा बल की दक्षता, अनुशासन और साहस को करीब से देखेंगे। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छात्रों ने जोश से बीएसएफ के जवानों का उत्साहवर्धन किया। “भारत माता की जय” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। जवानों के परिवारजन भी इस पल के साक्षी बने और गर्व से झूम उठे।

विश्वजीत भाटिया, इंस्पेक्टर, मोटरसाइकिल टीम (बीएसएफ) ने कहा..
“हमारी टीम पूरी लगन और अनुशासन के साथ इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इन रिकॉर्ड्स से दुनिया भारतीय जवानों की क्षमता और समर्पण को देखेगी।”

जवानों के परिजन ने कहा..
“अपने परिवार के सदस्यों को इस तरह देश का नाम रोशन करते देखना बेहद गर्व की बात है। यह पल हम सभी के लिए भावुक और प्रेरणादायक है।”

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…