BreakingNews : कांग्रेस सांसदों ने स्पीकर को उनके चैंबर में गालियां दीं, मंत्री किरेन रिजिजू का आरोप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
BreakingNews :

by: vijay nandan

BreakingNews : नई दिल्ली, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की चर्चाओं के बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस सांसदों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कुछ कांग्रेस सदस्य स्पीकर के कक्ष में पहुंचे और वहां अभद्र व्यवहार किया।

BreakingNews : 20 से 25 सांसदों अध्यक्ष के साथ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया

BreakingNews : रिजिजू के अनुसार, करीब 20 से 25 सांसद अध्यक्ष के चैंबर में गए और तीखी बहस के दौरान आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने दावा किया कि उस समय वह स्वयं भी वहां मौजूद थे। मंत्री ने कहा कि ओम बिरला स्वभाव से संयमित हैं, अन्यथा स्थिति अलग हो सकती थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल भी मौके पर थे।

BreakingNews : पूरे घटनाक्रम से स्पीकर आहत हैं

BreakingNews : केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम से स्पीकर आहत हैं और उन्होंने व्यक्तिगत रूप से उनसे बातचीत की है। उनके मुताबिक, सदन में बोलने की अनुमति को लेकर विवाद हुआ था। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष द्वारा दी गई रूलिंग का पालन नहीं किया गया।

BreakingNews : रिजिजू ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें बोलने के लिए अनुमति की आवश्यकता नहीं है और वे अपनी इच्छा से अपनी बात रखेंगे। मंत्री ने स्पष्ट किया कि संसदीय परंपरा के अनुसार कोई भी सदस्य, चाहे वह प्रधानमंत्री ही क्यों न हों, अध्यक्ष की अनुमति के बिना सदन में नहीं बोल सकता।

हालांकि, इन आरोपों पर कांग्रेस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया आना बाकी है। संसद में बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच यह मुद्दा और गरमाने की संभावना है।

Read More : अमेरिका ने अपना मकसद पूरा होते ही हमको किनारे कर दिया: पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal

Chhattisgarh : सक्ति में वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटा, भीषण हादसे में 10 की मौत और 40 घायल

Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में

EPS-95 पेंशनर्स का भोपाल में प्रदर्शन आज, पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

EPS-95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति, मध्य प्रदेश के नेतृत्व में 15 अप्रैल

Road Accident: नवापारा में ट्रक-हाइवा की भीषण टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर जिले के नवापारा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक

Homeopathy चिकित्सकों को बड़ी राहत, नए फैसले से खत्म हुआ प्रशासनिक बोझ

Homeopathy: होम्योपैथी चिकित्सकों को राहत देने वाले इस अहम निर्णय का देशभर

एमपी में PACS Membership महाभियान 14 अप्रैल से शुरू, 10 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

PACS Membership: मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग द्वारा बड़ा अभियान शुरू किया