Mohit Jain
सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में रिलीज हैं, जिनमें यामी गौतम की ‘हक’, रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रेंड’, सोनाक्षी सिन्हा की ‘जटाधरा’, प्रेडेटर बैडलैंड्स, ‘द ताज स्टोरी’, ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ शामिल हैं।
यामी गौतम की ‘हक’ का हाल

फिल्म ने 6वें दिन 1.15 करोड़ रुपये कमाए, जबकि कुल कमाई 12.90 करोड़ रुपये रही। 25 करोड़ के बजट के हिसाब से फिल्म ने अभी तक आधा ही वसूल किया है।
जटाधरा और प्रेडेटर बैडलैंड्स

सोनाक्षी की ‘जटाधरा’ 6वें दिन 60 लाख की कमाई के साथ कुल 5.14 करोड़ तक सीमित रही। हॉलीवुड फिल्म ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ ने 6वें दिन 9 लाख रुपये की कमाई की और कुल 12.15 करोड़ पर बंद हुई।
रश्मिका की ‘द गर्लफ्रेंड’

फिल्म ने 6वें दिन 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की और कुल 10.10 करोड़ रुपये तक पहुंची। फिल्म में रोमांस और लव स्टोरी को अलग अंदाज में पेश किया गया है।
अन्य फिल्मों का कलेक्शन

‘द ताज स्टोरी’ 13वें दिन 45 लाख रुपये कमाई के साथ कुल 16.82 करोड़ पर, ‘थामा’ ने 23वें दिन 45 लाख की कमाई की और कुल 132.60 करोड़ रुपये कमाए, जबकि ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने 23वें दिन 55 लाख रुपये कमाए और कुल 76.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।




