,

BONEY KAPOOR BIRTHDAY: 69 साल के हुए बोनी कपूर, फिल्मों की तरह निजी ज़िंदगी भी चर्चा में

BONEY KAPOOR BIRTHDAY

दिग्गज फिल्म निर्माता बोनी कपूर आज 69 साल के हो गए है। उनके जन्मदिन पर उनके चाहने वाले लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। फिल्मों के साथ-साथ निजी ज़िंदगी को लेकर भी चर्चा में बने रहने वाले बोनी कपूर को उनकी बेटियों ने भी शुभकामनाएं दी। बोनी की छोटी बेटी छुशी कपूर ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दी। खुशी ने अपने पोस्ट में बोनी को ‘सबसे कूल कपूर’ और ‘अब तक का सबसे अच्छा पिता बताया’।

बोनी कपूर ने जहां मिस्टर इंडिया, वांटेड, नो एंट्री, कंपनी जैसी फिल्में दी तो वहीं उनका निजी जीवन भी लगातार चर्चा का विषय बना रहा। बोनी कपूर ने दो शादियां की पहली मोना शौरी से तो वहीं दूसरी प्रसिद्ध अभिनेत्री श्री देवी से। बोनी कपूर के चार बच्चे है। मोनी शौरी से अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर वो वहीं मोना शौरी से जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर।

श्रीदेवी को स्क्रीन पर देखते ही हो गया था प्यार

बोनी कपूर ने श्री देवी को पहली बार 1980 में तमिल फिल्म की स्क्रीन पर देखा था। मिस्टर इंडिया फिल्म में दोनों की मुलाकात हो गई। दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए, लेकिन फिर फिल्म चांदनी के दौरान श्री देवी को यह एहसास हुआ कि, यह दोस्ती नहीं बल्कि प्यार है। श्री देवी से प्यार में पड़ने के बाद बोनी ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया, और श्री देवी से शादी रचा ली। बोनी की पहली पत्नी मोना की 2012 में दूसरी पत्नी श्री देवी की 2018 में मृत्यु हो चुकी है।  

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…