कैलिफोर्निया में बम धमाके से हड़कंप, एक की मौत – FBI ने बताया आतंकवादी हमला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

पाम स्प्रिंग्स: कैलिफोर्निया के पाम स्प्रिंग्स में शनिवार सुबह एक क्लिनिक के बाहर हुए शक्तिशाली विस्फोट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। अमेरिकी संघीय जांच एजेंसी एफबीआई ने इस घटना को आतंकी हमले की श्रेणी में रखा है।

एफबीआई ने बताया “जानबूझकर की गई आतंकी वारदात”

एफबीआई लॉस एंजिलिस शाखा के प्रमुख अकील डेविस ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना को एक सोच-समझकर अंजाम दिया गया हमला माना जा रहा है। हालांकि, उन्होंने इस निष्कर्ष तक पहुंचने के आधार साझा नहीं किए और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कुछ जानकारियाँ फिलहाल गोपनीय रखी गई हैं।

कार बम होने की संभावना पर जांच

सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि यह धमाका कार बम के माध्यम से किया गया हो सकता है। ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को नाम न छापने की शर्त पर दो सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि मारे गए व्यक्ति की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है और संभावना है कि वही हमलावर हो सकता है। हालांकि, मामले की जांच अभी प्रारंभिक चरण में है और सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।

पाम स्प्रिंग्स पुलिस का बयान

स्थानीय पुलिस प्रमुख एंडी मिल्स ने इस घटना को “पूर्व-नियोजित हिंसक हमला” करार दिया। उनके अनुसार, धमाका सुबह लगभग 11 बजे नॉर्थ इंडियन कैनियन ड्राइव क्षेत्र में हुआ। विस्फोट के तुरंत बाद पुलिस ने इलाके को सील कर दिया और लोगों से क्षेत्र से दूर रहने की अपील की गई।

टारगेट था प्रजनन उपचार क्लिनिक

जिस स्थान को निशाना बनाया गया, वह ‘अमेरिकन रिप्रोडक्टिव सेंटर्स’ नामक एक चिकित्सा संस्थान है, जो बांझपन और प्रजनन से संबंधित सेवाएं प्रदान करता है। क्लिनिक के संचालक डॉ. माहेर अब्दल्लाह ने पुष्टि की कि क्लिनिक को नुकसान पहुंचा है, लेकिन सभी स्टाफ सदस्य सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, “धमाके के समय कुछ मरीज मौजूद थे, लेकिन कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

Firozabad: महिला आरक्षण पर विपक्ष घेरा, डॉ. बबीता चौहान ने की ‘पुरुष आयोग’ के गठन की वकालत

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद में आयोजित 'महिला जन आक्रोश अभियान'

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime