बोकारो: सेक्टर थर्ड-सी में चोरों का आतंक, एक घर से 15 लाख की चोरी, दूसरे में प्रयास नाकाम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
बोकारो: सेक्टर थर्ड-सी में चोरों का आतंक, एक घर से 15 लाख की चोरी, दूसरे में प्रयास नाकाम

Reporter: Sanjeev Kumar, Edit By: Mohit Jain

रीना श्रीवास्तव के घर में 15 लाख की चोरी
बोकारो स्टील सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर थर्ड-सी में बीती रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। पहली घटना आवास संख्या 3C-172 में हुई, जो रीना श्रीवास्तव का घर है। परिवार के सभी सदस्य विवाह समारोह में बाहर गए थे। इसी दौरान चोरों ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया।

रात में जब रीना श्रीवास्तव के पुत्र शुभम श्रीवास्तव घर लौटे, तो दरवाज़ा खुला मिला, अलमारियाँ टूटी हुई थीं और पूरा सामान बिखरा पड़ा था। शुभम ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
शुभम के अनुसार चोर लगभग 15 लाख रुपये के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए।

दूसरे घर में चोरी का प्रयास असफल
इसी सेक्टर में दूसरी घटना आवास संख्या 3C-200 में घटी। घर के मालिक रामशरण प्रसाद ने बताया कि चोरों ने ताला तोड़ा, लेकिन इंटरलॉक नहीं टूटने से वे घर में प्रवेश नहीं कर सके। उन्होंने बताया कि छह महीने पहले उनके घर से 12 लाख की चोरी हुई थी।

यह खबर भी पढ़ें: जांजगीर-चांपा: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, पाँच की मौत, तीन घायल

सीसीटीवी में संदिग्ध दिखाई दिए
घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध कार और एक मोटरसाइकिल पर दो युवक नजर आए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhagalpur: ‘स्मार्ट सिटी’ के दावों की खुली पोल, तातारपुर से स्टेशन चौक तक जाम का जंजाल

रिपोर्ट : संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित

Sukma Visit : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सुकमा आगमन, विकास कार्यों का करेंगे शुभारंभ

Sukma Visit : पुलिस लाइन हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत, जनप्रतिनिधि और

Akhil Bharat Hindu Mahasabha का 112वां स्थापना दिवस देशभर में धूमधाम से मनाया गया

Akhil Bharat Hindu Mahasabha: अखिल भारत हिंदू महासभा का 112वां स्थापना दिवस

Haryana Municipal Elections: हरियाणा में निकाय चुनाव का शेड्यूल जारी, 10 मई को होगा मतदान

Haryana Municipal Elections: हरियाणा के पंचकूला में राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण

Fire Incident: हांसी के ढाणी पिरान वाली गांव में भीषण आग, घर का सारा सामान जलकर राख

Fire Incident: हरियाणा के हांसी क्षेत्र के ढाणी पिरान वाली गांव में

Godda: पैरडीह ओवरब्रिज के पास दर्दनाक सड़क हादसा, टायर फटने से पलटी पिकअप; एक की मौत

Godda जिले के नगर थाना अंतर्गत पैरडीह ओवरब्रिज के समीप रविवार को

Morena: जिला अस्पताल की ‘थ्री-लेयर’ बिजली व्यवस्था फेल, टॉर्च की रोशनी में हुआ घायलों का इलाज

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena जिले के मुख्य चिकित्सालय से अव्यवस्थाओं की