,

Sasaram: बीपी मंडल की पुण्यतिथि पर पुस्तकालय का उपहार, सांसद मनोज कुमार ने किया भव्य उद्घाटन

Sasaram

Report: Avinash Shrivastva

Sasaram बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और मंडल आयोग के प्रणेता बीपी मंडल की पुण्यतिथि के अवसर पर आज सासाराम को एक नई शैक्षणिक सौगात मिली है। शहर के पोस्ट ऑफिस चौराहा स्थित बीपी मंडल स्मारक परिसर में नवनिर्मित पुस्तकालय का आधिकारिक उद्घाटन किया गया, जो क्षेत्र के युवाओं और शोधकर्ताओं के लिए ज्ञान का नया केंद्र बनेगा।

Sasaram सांसद निधि से हुआ आधुनिक पुस्तकालय का निर्माण

इस पुस्तकालय का निर्माण सासाराम के कांग्रेस सांसद मनोज कुमार की सांसद निधि से कराया गया है। इस पुस्तकालय की विशेषता यह है कि यहाँ सामान्य पुस्तकों के अलावा विशेष रूप से बीपी मंडल के जीवन, उनके संघर्षों और उनकी ऐतिहासिक रिपोर्टों से संबंधित साहित्यों का संग्रह रखा गया है। उद्घाटन के बाद सांसद ने परिसर का निरीक्षण किया और इसे समाज के लिए एक आवश्यक कदम बताया।

Sasaram पिछड़ों और वंचितों के मसीहा थे बीपी मंडल: सांसद

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद मनोज कुमार ने कहा कि बीपी मंडल समाज के दलितों, अल्पसंख्यकों और पिछड़ों के वास्तविक मसीहा थे। उन्होंने कहा, “मंडल जी की रिपोर्ट्स और उनके वक्तव्य आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने दशकों पहले थे। उन्होंने न केवल पिछड़ों के हक की लड़ाई लड़ी, बल्कि उन्हें समाज में सम्मानजनक स्थान और पहचान भी दिलाई।”

Sasaram दिग्गज नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में विधान पार्षद (MLC) अशोक पांडे सहित जिले के कई गणमान्य नागरिक और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। उपस्थित वक्ताओं ने बीपी मंडल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि स्मारक स्थल पर पुस्तकालय की स्थापना से नई पीढ़ी को महापुरुषों के विचारों को गहराई से समझने का अवसर मिलेगा।

Read this:Bokaro स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत, प्लांट में शोक की लहर

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 आदतों को माना गया है अवगुण, जानें क्या कहता है नीतिशास्त्र

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार, रिश्तों…