बोकारो: NEET परीक्षा को लेकर हुई समीक्षा बैठक, सुरक्षा-निष्पक्षता पर जोर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bokaro: Review meeting held regarding NEET exam, emphasis on security and fairness

रिपोर्टर: शेखर | स्थान: बोकारो | दिनांक: 30 अप्रैल 2025

बोकारो: आगामी 4 मई को आयोजित होने वाली NEET परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार है। इसी सिलसिले में बोकारो उपायुक्त विजया जाधव एवं पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने संयुक्त रूप से समीक्षा बैठक की। बैठक में परीक्षा को शांतिपूर्ण, कदाचार मुक्त और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जरूरी निर्देश जारी किए गए।

बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जिले के सभी 8 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल और दंडाधिकारी तैनात किए जाएंगे। साथ ही, परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 144 लागू रहेगी ताकि कोई भी अनावश्यक भीड़ या अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा से पहले होटलों और कोचिंग संस्थानों पर छापेमारी की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को पहले ही रोका जा सके। परीक्षा में कुल 2880 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) की गाइडलाइनों का सख्ती से पालन कराने को भी कहा।

इस मौके पर बोकारो के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा और समय-समय पर पुलिस की गश्ती भी होती रहेगी, जिससे कानून व्यवस्था बनी रहे और परीक्षार्थी बिना किसी भय के परीक्षा दे सकें।

प्रशासन की इस सक्रियता से जिले में परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित रूप से आयोजित करने की पूरी तैयारी दिखाई दे रही है।

दैनिक राशिफल 01 मई 2025: राशियों का सटीक विश्लेषण

- Advertisement -
Ad imageAd image

PM Malaysia Visit Day 2: गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मान… भारत–मलेशिया दोस्ती की नई उड़ान

PM Malaysia Visit Day 2: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मलेशिया दौरे का

Swadesh Agenda: अखंड भारत का नक्शा: चीन–पाक को बड़ा झटका

By: Pramod Shrivastav Swadesh Agenda में आज बात करेंगे उस अखंड भारत

Border 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर रचा नया इतिहास, 300 करोड़ क्लब में हुई एंट्री

Border 2 Collection: सनी देओल स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने

IND vs USA T20 WC 2026: भारत ने USA को 29 रन से हराया, सूर्या चमके, गेंदबाज छाए

IND vs USA T20 WC 2026: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय

JH News 08-02-2026: जानें JH की 10 बड़ी खबरें

JH News 08-02-2026: 1. पिता पर दो माह के मासूम की हत्या

CG News 08-02-2026: जानें CG की 10 बड़ी खबरें

CG News 08-02-2026: 1. रायपुर में अमित शाह की नक्सलवाद बैठक केंद्रीय

MP News 08-02-2026: जानें MP की 10 बड़ी खबरें

MP News 08-02-2026: 1. कटनी, शहडोल-उमरिया सबसे ठंडे तापमान 3.5 डिग्री तक

Horoscope 08-02-2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope 08-02-2026: मेष राशि आज प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। साथी

Encroachment Drive Korea District: अतिक्रमण पर मुंह देखा देखी, बैकुंठपुर में कार्रवाई पर उठे सवाल

Encroachment Drive Korea District: कोरिया। कोरिया जिले के बैकुंठपुर नगर में मुख्यमंत्री

Korba House Theft: सुने मकान में लाखों के सोने-जेवरात की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Korba House Theft: मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर खुर्द रोड स्थित एक