,

Bokaro News: चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक का बयान चर्चा में, बोले– भाषण से नहीं, काम से होगा विकास

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bokaro News mla umakantrajak statement development

रिपोर्ट- संजीव कुमार

Bokaro News: चंदनकियारी से झामुमो विधायक उमाकांत रजक का एक बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। यह बयान उन्होंने पूर्व विधायक हरदयाल शर्मा की 122वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिया।

Bokaro News: हरदयाल शर्मा के सपनों को करेंगे साकार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उमाकांत रजक ने कहा कि वे पूर्व विधायक हरदयाल शर्मा के सपनों को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2024 से 2029 के कार्यकाल के दौरान विधानसभा क्षेत्र में जो भी संसाधनों की कमी है, उसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

Bokaro News: जनता सर्वोपरि, अफसर बाद में

विधायक रजक ने अपने संबोधन में स्पष्ट शब्दों में कहा, “मैं जनता को अपने सिर-माथे पर रखता हूं और अधिकारी व कर्मचारियों को अपने पांव के नीचे।”
उन्होंने कहा कि वे अपनी क्षमता और ताकत का इस्तेमाल वहीं करते हैं, जहां इसकी सबसे अधिक जरूरत होती है।

भाषणबाजी से नहीं होगा विकास

अपने राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधते हुए उमाकांत रजक ने कहा कि चंदनकियारी में कुछ नेता सिर्फ भाषण देने तक सीमित हैं।
उन्होंने कहा, “सिर्फ भाषण देने से न तो विकास होगा और न ही जनता का भला। गलत राजनीति के सहारे चंदनकियारी कभी आगे नहीं बढ़ सकता।”

विकास कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता

विधायक ने दोहराया कि उनकी प्राथमिकता भाषण नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर विकास कार्यों को पूरा करना है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: रविवार, 9 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने

Firozabad FIR: गांधी पार्क चौराहे पर मारपीट का मामला, शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad FIR थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी पार्क

Datia Flood: पहुँज नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबा पुल, यूपी-एमपी का संपर्क टूटा

Datia Flood : दतिया जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद

दिल्ली छोड़ने की तैयारी में Rishabh Pant? आधी रात CM धामी से कर दी खास अपील

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में

रणबीर-यश की ‘Ramayana’ पर आया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस

Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही ‘रामायण’ इस समय